सड़क हादसे में ‘लेडी सिंघम’ पुलिस अफसर की दर्दनाक मौत, खुद हो चुकी है गिरफ्तार

सड़क हादसे में ‘लेडी सिंघम’ पुलिस अफसर की दर्दनाक मौत, खुद हो चुकी है गिरफ्तार

‘लेडी सिंघम’ या ‘दबंग कॉप’ के नाम से मशहूर कई बार विवादों में रहने वाली असम पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर जुनोमनी राभा की बीते दिन 16 मई को एक सडक हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नागांव जिले में कलियाबोर अनुमंडल के जाखलाबंधा थाना क्षेत्र के सरुभुगिया गांव मे महिला पुलिस अधिकारी की कार एक कंटेनर ट्रक से टकरा गई जिससे उसकी मौत हो गई। जिस दौरान हादसा हुआ उस समय उन्होनें  पुलिस की वर्दी धारण नहीं की थी और वह अपनी निजी कार में थी।

सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला पुलिस अधिकारी जुनोमनी राभा अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाती थी। जाखलाबांधा पुलिस थाने के प्रभारी पवन कालिता ने कहा, “देर रात करीब ढाई बजे हादसे की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंचा और उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।” उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश से आ रहे कंटेनर ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।  नागांव की पुलिस अधीक्षक लीना डोले ने सुबह मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

हालांकि, पुलिस को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि महिला पुलिस अधिकारी अपनी निजी कार में बिना किसी सुरक्षा और सादी कपड़ों में अकेले ऊपरी असम की ओर क्यों जा रही थी। वहीं, उनके परिवार को भी इस यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनकी मौत पर परिवार में गम का माहौल है।

पिछले साल जुनोमनी राभा ने खुद को बचाने के लिए उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया था जिससे उसने शादी तय की थी। पुलिस की वर्दी पहनकर अपने मंगेतर के साथ मिलकर इस महिला पुलिस अधिकारी ने ठगी का ऐसा खेल रचा था कि जिसका खुलासा होने पर हर कोई हैरान रह गया था। जानकारी के मुताबिक जुनमणी राभा अपने मंगेतर के साथ मिलकर सरकारी कंपनी ओएनजीसी में नौकरी लगवानों के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ऐंठ चुकी थीं। शुरुआती तौर पर खुद को पाक-साफ दिखाने के लिए सब इंस्पेक्टर ने FIR दर्ज कर धोखाधड़ी के आरोप में अपने ही मंगेतर राणा पराग को गिरफ्तार कर लिया था।

जून में राभा को भी उनके पूर्व प्रेमी के साथ कथित भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और माजुली जिले की एक कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था जिसके बाद उनकी सेवा निलंबित कर दी गई थी। बाद में उनका निलंबन खत्म कर दिया गया और वह पुलिस सेवा में फिर वापस आ गई थी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram