Ambala Accident: वैष्णोदेवी जा रहे एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

Ambala Accident: वैष्णोदेवी जा रहे एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

- बुलंदशहर का ट्रेवलर हरियाणा में ट्रॉले से टकराया

- मरने वालों में पति-पत्नी और 6 महीने की बच्ची भी

अंबाला। दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिनका फिलहाल अंबाला के अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा अंबाला में हुआ है। जानकारी के अनुसार यह हादसा मिनी बस के ट्रक से टक्कर की वजह से हुआ है। पुलिस की जांच में पता चला है कि हाइवे पर ट्रक ने एकाएक ब्रेक लगाया था जिस वजह से पीछे से आ रही मिनी बस उससे जा भिड़ी। बुलंदशहर से जम्मू जा रही थी तीर्थयात्रियों की बस।

पुलिस के अनुसार यूपी के बुलंदशहर से श्रद्धालु माता वैष्णो देवी दर्शन करने के लिए मिनी बस से जा रहे थे। हादसे में बाल बाल बचे अन्य लोगों ने बताया कि उनकी मिनी बस के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया था, जिस वजह से मिनी बस की ट्रक से टक्कर हो गई थी। इस घटना में जिन 7 लोगों को मौत हुई है वो सभी एक ही परिवार के थे। पुलिस के अनुसार घटना में घायल तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि चार लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा है। 

छह माह की बच्ची समेत पति-पत्नी ने तोड़ा दम 

सोनीपत के जखोली निवासी विनोद (52) की मौत, यूपी के बुलंदशहर ककौड़ के मनोज (42) और गुड्डी, यूपी के हसनपुर के बुजुर्ग महेर चंद, यूपी के ककौड़ निवासी सतबीर (46), दीप्ति (छह माह) की मौत हो गई है। 

यह हुए घायल 

हादसे में घायलों की पहचान बुलंदशहर निवासी 50 वर्षीय राजिंद्र, 37 वर्षीय कविता, 15 वर्षीय वंश, 20 वर्षीय सुमित, सोनीपत के जखोली निवासी 40 सरोज, दिल्ली के मगुलपुरी निवासी 15 वर्षीय नवीन, 50 वर्षीय लालता प्रसाद, मुगलपुरी निवासी 42 वर्षीय अनुराधा, बुलंदशहर के टकोर निवासी 23 वर्षीय शिवानी, बेटा 4 वर्षीय आदर्श, यूपी में धनकौर के पास जमालपुर निवासी राधिका, धीरज घायल के रूप में हुई है।

ड्राइवर ने पी रखी थी शराब

ट्रेवलर में सवार शिवानी ने बताया- एक ही परिवार के लोग ट्रेवलर में सवार थे। सभी आपस में रिश्तेदार हैं। रात का समय था, तो सभी लोग सो रहे थे। ये तो पता नहीं कि एक्सीडेंट कैसे हुआ, लेकिन ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। जैसे ही एक्सीडेंट हुआ, वह उतर कर भाग गया और लोग चीखते रह गए।

बुलंदशहर की राजेश्वरी ट्रेवल एजेंसी के दीपक कुमार ने बताया- राजेंद्र कुमार ने उनके यहां से ट्रेवलर बुक किया था। इसे उनका ड्राइवर सागर सिंह निवासी बुलंदशहर चला रहा था। दीपक का कहना है कि एक्सीडेंट की उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उनका ड्राइवर फरार है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram