गुजरात चुनाव - नेत्रंग की चुनावी जंसभा मे पीएम मोदी बोले "नरेंद्र-भूपेंद्र की यह सरकार आपकी सेवा में है"

 गुजरात चुनाव -  नेत्रंग की चुनावी जंसभा मे पीएम मोदी बोले "नरेंद्र-भूपेंद्र की यह सरकार आपकी सेवा में है"

गुजरात चुनाव के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर है और कई चुनावी सभाओ को सम्बोधित भी कर रहे है।  रविवार को पीएम मोदी नेत्रंग में पहुंचे जहा उन्होंने एक जनसभा को सम्बोधित किया पीएम मोदी बोले कि लोगों का ये आशीर्वाद विकसित गुजरात बनाने का संकल्प बता रहा है. मेरे आदिवासी भाई बहन आत्मनिर्भर बनें. गुजरात ने विकसित होने के लिए सभी दिशा में आगे बढ़ने का काम किया. आपका आशीर्वाद मुझे नई ताकत देगा.पीएम मोदी ने कहा कि अबकी बार बीजेपी की पहले से भी ज्यादा सीटें आएंगी. हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भाग्यशाली हैं कि आप आज इतनी बड़ी संख्या में हमारे सभी उम्मीदवारों को जिताने के लिए मैदान में उतरे हैं. संकल्प पत्र इतना स्पष्ट, इतना व्यापक है कि अब बीजेपी की सीटें पहले से भी ज्यादा बढ़ जाएंगी. 

तीन साल मे अस्सी करोड़ लोगों को मुफ़्त अनाज बांटा - पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में बैठा मोदी गुजरात को विकसित करने के लिए पूरी ताकत लगाएगा. आप ही के बीच पले-बढ़े मोदी ने दिल्ली जाकर तय किया, अब डॉक्टर बनना है तो मातृभाषा में पढ़िए डॉक्टर बनिए, इंजीनियर बनना है तो मातृभाषा में पढ़कर इंजीनियर बनिए. हमने ये काम शुरू किया है. नरेंद्र, भूपेंद्र की यह सरकार आपकी सेवा में है. उन्होंने कहा कि तीन साल हो गए हैं, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज दिया है.   
आपको बता दें कि, गुजरात में दो चरण में मतदान होना है. पहले चरण के लिए 1 दिसंबर और दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होनी है। नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे. 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram