कार बुकिंग के नाम तान्या ऑटोमोबाइल पर डेढ़ लाख की ठगी, किसानों ने दिया शोरूम के बाहर धरना

कार बुकिंग के नाम तान्या ऑटोमोबाइल पर डेढ़ लाख की ठगी, किसानों ने दिया शोरूम के बाहर धरना

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित तान्या ऑटोमोबाइल के मैनेजर और संचालकों पर कार बुकिंग के नाम पर किसान से डेढ़ लाख की ठगी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने कार शोरूम के बाहर धरना दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई। इसके बाद किसान शांत हुए।

दरअसल, किठौर थाना क्षेत्र के नंगलामल गांव के रहने वाले मौहम्मद साबिर के मुताबिक उन्होंने बेगमपुल रोड स्थित तान्या ऑटोमोबाइल के शोरूम पर एक गाड़ी बुक की थी। लगभग दो महीने पहले इसकी एवज में शोरूम के मैनेजर असलम को डेढ़ लाख की रकम दी गई थी। आरोप है कि अब तक ना तो गाड़ी मिली और ना ही उनका पैसा वापस दिया गया।

कुछ दिनों पहले शोरूम मालिकों ने मैनेजर द्वारा दी गई रसीदों को फर्जी बताते हुए अपना पिंड छुड़ा लिया था। इसके बाद जब हंगामा हुआ तो शोरूम संचालकों ने साबिर को जल्द गाड़ी डिलीवरी करने का आश्वासन दिया था। गाड़ी के लिए शोरूम के चक्कर काट रहे साबिर कि सब्र का बांध शुक्रवार को टूट गया।

साबिर के साथ भाकियू भानु के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह तोमर और दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शोरूम के बाहर दरी बिछाकर धरना दे दिया। इस दौरान किसानों ने शोरूम के बाहर ही भट्टी चढ़ा कर खाना बनाने और अनिश्चितकालीन धरना देने का ऐलान किया। मामले की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बात की। शोरूम संचालकों ने जल्द ही गाड़ी डिलीवरी या पैसे वापस करने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram