अमित शाह के 2002 के सबक सिखाने वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार

अमित शाह के 2002 के सबक सिखाने वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार

गुजरात विधानसभा चुनाव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2002 में दंगाइयों को सबक सिखाने वाले बयान पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को जमकर निशाना साधा। दरअसल, 25 नवंबर को अमित शाह ने गुजरात के नाडियाड खेड़ा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अशांति फैलाने वालों को 2002 में सबक सिखाया था। जिसके बाद राज्य में शांति कायम हुई है। 

अमित शाह के 2002 के दंगो पर दिए बयान पर ओवेशी का पलटवार

अमित शाह के इसी बयान पर ओवैसी ने पलटवार किया। गुजरात के जुहापुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कहा कि अमित शाह ने रैली के दौरान बयान दिया कि उन्होंने 2002 में गुजरात के दंगाइयों को सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि मैं अमित शाह को बताना चाहता हूं कि आपने 2002 में जो सबक सिखाया था वह यह था कि बिलकिस के दुष्कर्मियों को आप मुक्त करेंगे। आपने जो सबक सिखाया वह यह था कि आप बिलकिस की तीन साल की बेटी के कातिलों को रिहा करो। तुमने हमें यह भी सिखाया कि अहसान जाफरी को मारा जा सकता है।

गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होने हैं।  पहले चरण में 89 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा, जबकि बाकी बची 93 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण में मतदान होगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram