फर्जी एसडीएम के आतंक से त्रस्त लोगो की यूपी पुलिस से गुहार

फर्जी एसडीएम के आतंक से त्रस्त लोगो की यूपी पुलिस से गुहार

मेरठ। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक फर्जी एसडीएम के आतंक से त्रस्त क्षेत्रवासी बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने तथाकथित एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।

दरअसल, मेरठ जनपद की अक्षरधाम कॉलोनी के रहने वाले दर्जनों पुरुष और महिलाएं बुधवार को मेरठ के एसएसपी ऑफिस पहुंचे। कॉलोनी के रहने वाले विपिन कुमार ने बताया कि कॉलोनी में संजीव कुमार नाम का शख्स किराए पर रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि संजीव खुद को एसडीएम बताकर पिछले कई सालों से कॉलोनी के लोगों पर रौब गालिब करता था। पिछले कुछ दिनों से संजीव खुद को कॉलोनी का अध्यक्ष बताने लगा और कॉलोनी के अन्य निवासियों से पैसे की डिमांड करने लगा। विपिन ने आरोप लगाया कि तथाकथित एसडीएम अधिकतर महिलाओं के मोबाइल पर फोन करता है। यदि कोई शख्स उसका विरोध करता है तो उसके खिलाफ कोर्ट के माध्यम से एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज करा देता है।

विपिन ने बताया कि हाल ही में संजीव ने उनके खिलाफ भी एक फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद जब उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि संजीव मूल रूप से खतौली का रहने वाला है। जिसके खिलाफ खतौली थाने में गैंगरेप सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इतना ही नहीं आरोपी संजीव खतौली में भी लगभग 20 लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करा चुका है। पीड़ितों ने एसएसपी से गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram