Oppo A78 5G हुआ लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स

Oppo A78 5G हुआ लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स

Oppo की ओर से नया स्मार्टफोन Oppo A78 5G लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे फिलहाल मलेशिया में लॉन्च किया है। कहा जा रहा है कि फोन भारत में भी लॉन्च होने वाला है जिसके लिए 14 जनवरी की तारीख अफवाहों में है। फोन में 6.56 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है जिसमें एचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर और 5000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके बारे में अन्य जानकारी नीचे दी जा रही है। 

Oppo A78 5G की कीमत, उपलब्धता

Oppo ने Oppo A78 5G फोन को लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया है। इसकी कीमत का अधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया है। मलेशिया में यह सेल पर कब जाएगा, इसके बारे में भी कुछ नहीं बताया गया है। जल्द ही इसके प्राइस डिटेल्स बाहर आने की संभावना है। 

Oppo A78 5G के स्पेसिफिकेशंस

Oppo A78 5G में ColorOS 13 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो Android 13 आधारित है। यह एचडीप्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, 6.56 इंच का LCD का डिस्प्ले दिया है। चिपसेट की बात करें तो इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। यह एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है जिससे स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। 

फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। साथ में 2 मेगापिक्सल का एक डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आता है। इसमें 5000एमएएच कैपिसिटी की बड़ी बैटरी है। जिसके साथ में कंपनी ने 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। इसके अलावा साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, यूएसबी टाइप सी पोर्ट के अलावा 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट भी दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP54 रेटेड रसिस्टेंस दिया गया है। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram