Swati Maliwal Case : दिल्ली पुलिस ने बिभव को किया गिरफ्तार

Swati Maliwal Case : दिल्ली पुलिस ने बिभव को किया गिरफ्तार

- सीएम हाउस का एक और वीडियो आया सामने

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम हाउस में हुई मारपीट के मामले में आरोपी विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आप नेता व राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी व मारपीट मामले में शनिवार को नया वीडियो सामने आया है। 

गौरतलब है कि स्वाति मालीवाल ने कुछ दिनों पहले आरोप लगाए थे कि उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर सीएम के पीए ने मारपीट और बदसलूकी की थी।

दूसरी तरफ, आप नेता व राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी व मारपीट मामले में शनिवार को नया वीडियो सामने आया है। यह सीसीटीवी मुख्यमंत्री आवास का है। फुटेज में महिला पुलिसकर्मी स्वाति मालीवाल को हाथ पकड़कर बाहर ले जा रही है। बाहर जाने के बाद स्वाति मालीवाल दिल्ली पुलिस से शिकायत करती देखी गई हैं। इस दौरान वहां काफी देर बातचीत होती रही। इससे पहले भी शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के ड्राइंग रूम का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में पूरी घटना को देखा जा सकता था।

कहा जा रहा है कि यह वीडियो 13 मई का है। यह मुख्यमंत्री आवास के अंदर का है। वीडियो में दिख रहा है कि स्वाति सीएम हाउस के अंदर बैठी हुई हैं। कुछ कर्मचारी उन्हें बाहर जाने को कह रहे हैं। इस दौरान वह गुस्सा हो जाती हैं। कहती हैं ''मुझे हाथ लगाया तो आप लोगों की भी नौकरी खाऊंगी। जांच में जुटे दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इस वीडियो को जब्त कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जाएगी। 

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'किसी भी महिला द्वारा जब ऐसा आरोप लगाया जाता है तो लोगों की सहानुभूति उसके साथ होती है, हमारी भी थी। लेकिन 13 तारीख का मुख्यमंत्री आवास से एक वीडियो सामने आया है। (वीडियो में) उनके कपड़ें ठीक-ठाक दिख रहे हैं, वे आराम से सोफे पर बैठी हैं। उस वीडियो में वे कह रही हैं कि वे पुलिस को फोन कर चुकी हैं और पीसीआर आ रही है। तो उनके अनुसार वो तथाकथित मारपीट की घटना उनके साथ हो चुकी है लेकिन वे तो ठीक-ठाक नजर आ रही हैं। कल 17 तारीख को, चार दिन बाद जब वे मेडिकल और बयान दर्ज करवाने कोर्ट गईं तो वे इतना आराम-आराम से और लंगड़ाकर चल रही हैं। ये विरोधाभास है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram