विदाई से चंद मिनट पहले दुल्हन गायब! DJ पर नाचती दिखी थी, बारात बिना दुल्हन लौटी

विदाई से चंद मिनट पहले दुल्हन गायब! DJ पर नाचती दिखी थी, बारात बिना दुल्हन लौटी

बाराबंकी : एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद विदाई के समय दुल्हन अचानक लापता हो गई। मामला जिले के एक गांव का है, जहां दूल्हा सुशील अपने परिवार व बारातियों के साथ शादी समारोह में पहुँचा था। जयमाला से लेकर सात फेरों तक सभी संस्कार पूरे हुए और मंडप में सुशील ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरकर जीवन भर साथ निभाने का वचन भी दिया। लेकिन विदाई की घड़ी आने से ठीक पहले ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

जानकारी के अनुसार, दुल्हन शादी समारोह के दौरान DJ पर दूल्हे संग नाचती भी देखी गई थी। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन जैसे ही विदाई की तैयारी शुरू हुई, दुल्हन वहां से गायब मिली। परिजनों ने कार्यक्रम स्थल और आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

दूल्हे सुशील ने शादी की तैयारियों के लिए अपनी करीब 3 बीघा जमीन गिरवीं रखकर पूरी व्यवस्था की थी। अचानक दुल्हन के गायब होने से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। काफी देर तक इंतजार और तलाश के बाद अंततः बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

घटना के बाद दूल्हे पक्ष ने पुलिस में तहरीर देकर दुल्हन की खोज की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार्यक्रम स्थल से जुड़े लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शादी समारोह में किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था, इसलिए दुल्हन के लापता होने को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

इस अनोखी घटना ने क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया है। फिलहाल पुलिस की जांच रिपोर्ट का इंतजार है कि आखिर दुल्हन विदाई से ठीक पहले कहां और कैसे गायब हुई।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram