सावधान! अब नोएडा में आइसक्रीम में निकला कनखजूरा

सावधान! अब नोएडा में आइसक्रीम में निकला कनखजूरा

- ऑनलाइन ऑर्डर कर फूड मंगवाने वाले हो जाएं सावधान

नोएडा। ऑनलाइन ऑर्डर कर फूड मंगवाने वाले सावधान हो जाएं। ताजा मामला नोएडा का है, जहां आइसक्रीम के अंदर कनखजूरा मिला है। 

बताया जाता है कि एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर ऑर्डर कर महिला ने आइसक्रीम मंगवाई थी। जब डिब्बा खोला तो उसके अंदर कनखजूरा मिला। इसके बाद इसकी सूचना फूड सेफ्टी को दे दी गई। महिला ने सोशल मीडिया पर संबंधित आइसक्रीम कंपनी के साथ ही अन्य एजेंसियों से शिकायत की है।

दीपा ने बताया कि उनके बच्चों ने आइसक्रीम खाने की जिद की। उन्होंने ऑनलाइन एक कंपनी की आइसक्रीम मंगाई। जब उन्होंने उसे खोला तो उसके अंदर कनखजूरा जमा हुआ दिखाई दिया। उन्होंने सामान की डिलिवरी करने वाली कंपनी में शिकायत दी। इस पर कंपनी ने उन्हें रिफंड भी कर दिया। महिला का कहना है कि अभी तक उनसे कंपनी ने संपर्क नहीं किया है। 

फूड विभाग की टीम ने जांच के लिए सैंपल भेजा है। फूड विभाग की एक टीम ने पीड़ित महिला के घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद फूड विभाग ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म के उस स्टोर पर पहुंच गई। वहां से आइस्क्रीम के सैंपल को कलेक्ट कर जांच के लिए भेज दिया है। बाद में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म ने दीपा को पैसे रिफंड कर दिये और फिर आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी की टीम ने भी दीपा से संपर्क कर जांच की बात कही।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram