ओडिशा रेल हादसा: CBI की जांच शुरू, लावारिस शवों की अस्थियों को गंगा में विसर्जित करेगी देवोत्थान समिति
ओडिशा में हुए रेल हादसे की सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम बालासोर ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा कर जांच कर रही है। बता दें, तीन जून को बालासोर में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने ट्रेन दुर्घटना को लेकर भारतीय दंड संहिता और रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल 200 से कम लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है वहीं 278 शवों में से 177 की पहचान कर ली गई है। हालांकि अभी 101 शवों की पहचान की जानी बाकी है। इन शवों को छह अलग-अलग अस्पतालों में रखा गया है।
रेलवे ने लापता व्यक्ति का पता लगाने के लिए ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों में लोगों को तैनात किया है। उन्होंने कहा कि शवों को वैज्ञानिक तरीके से संरक्षित किया जाएगा।
वहीं आपको बता दें कि इस भयावह रेल हादसे में कई लावारिस शव भी पाए गए हैं। जिनके दाह संस्कार के बाद वैदिक रीति से उनकी अस्थियों को विसर्जित करने का निर्णय फैसला श्री देवोत्थान सेवा समिति ने लिया है। समिति ने लावारिस शव के दाह संस्कार के बाद रखे अस्थि कलश को वैदिक रीति से विसर्जन करने का निर्णय लिया है। अस्थि को हरिद्वार के कनखल सतीघाट पर वैदिक रीति के साथ 100 किलो दूध की धारा के साथ विसर्जन किया जाएगा।
समिति का एक दल जल्द ही बालासोर के लिए रवाना होगा। जहां सरकार द्वारा लावारिस शवों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद उनके अस्थि कलश को संग्रहीत करेगा। जानकारी के अनुसार भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू परिवारों की वर्षो से रखी करीब 295 अस्थि कलश सहित 1,55,746 अस्थि कलश का वैदिक रीति से विसर्जन समिति करा चुकी है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review