ईरान-इसराइल युद्धविराम के बाद खामेनेई का पहला संबोधन, कहा- "अमेरिका को मुंह की खानी पड़ी

ईरान-इसराइल युद्धविराम के बाद खामेनेई का पहला संबोधन, कहा- "अमेरिका को मुंह की खानी पड़ी

तेहरान |
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई कुछ ही देर में राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह संबोधन अमेरिका द्वारा ईरान-इसराइल युद्धविराम की घोषणा के बाद उनका पहला सार्वजनिक संदेश होगा।

इससे पहले, ख़ामेनेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ईरानी जनता को इसराइल पर "विजय" के लिए बधाई देते हुए लिखा, "मैं झूठे यहूदी शासन पर विजय के लिए ईरान को बधाई देता हूं।"

उन्होंने अमेरिका पर तीखा हमला करते हुए कहा, "अमेरिका को सीधा युद्ध में उतरना पड़ा क्योंकि उसे लगा कि अगर वह हस्तक्षेप नहीं करेगा तो इसराइल पूरी तरह तबाह हो जाएगा।" खामेनेई के अनुसार, अमेरिका को इस युद्ध से कोई उपलब्धि नहीं मिली और ईरान विजयी बनकर उभरा है।

ख़ामेनेई ने कहा, "ईरान ने अमेरिका के चेहरे पर जोरदार तमाचा मारा है। यह हमारी राष्ट्रीय एकता की जीत है।"

उन्होंने यह भी कहा कि 9 करोड़ की आबादी वाला ईरान, अपने सशस्त्र बलों के साथ पूरी तरह एकजुट है और जब भी जरूरत पड़ी, देश एक ही आवाज में बोलेगा।

गौरतलब है कि आयतुल्लाह खामेनेई को पिछले एक हफ्ते से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। उन्होंने आख़िरी बार 18 जून को एक अज्ञात स्थान से टेलीविज़न पर बयान दिया था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram