कराची में पांच मंज़िला इमारत ढही, 16 की मौत — सुरक्षा मानकों पर उठा सवाल

कराची में पांच मंज़िला इमारत ढही, 16 की मौत — सुरक्षा मानकों पर उठा सवाल

कराची (पाकिस्तान):
पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक पांच मंज़िला रिहायशी इमारत गिर गई, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हुए हैं और मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, यह इमारत तीन साल पहले ही रहने के लिए असुरक्षित घोषित कर दी गई थी। अधिकारियों का कहना है कि 2022, 2023 और 2024 में नोटिस देकर खाली कराने की कोशिश की गई थी। हालांकि, वहां रहने वाले मकान मालिक और किराएदारों का दावा है कि उन्हें कोई आधिकारिक नोटिस नहीं मिला।

करीब 100 लोग इस इमारत में रह रहे थे। राहतकर्मियों ने मलबे से कई शव बरामद किए हैं और आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। प्रशासन और बचाव दल लगातार राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

यह इमारत उन 600 खतरनाक इमारतों में शामिल थी, जिन्हें कराची प्रशासन ने पहले ही चिन्हित कर रखा था। हादसे के बाद देशभर में इमारतों की सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर बहस तेज हो गई है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram