October bank holiday: अक्टूबर के महीने में बंद रहेंगे 21 दिन बैंक, देखें लिस्ट
October bank holiday: सितंबर के बाद अक्टूबर के महीने में भी त्यौहारों का सिलसिला जारी रहेगा, इसी के चलते अलग-अलग शहरों में बैंक कर्मचारियों के लिए 21 दिनों का अवकाश रहेगा। अगर आपका भी अक्टूबर के महीने में बैंक में कोई जरूरी काम है तो जरूर चेक कर लें कि उस दिन आपका नजदीकी बैंक बंद तो नहीं है। बता दें, बैंक कर्मचारियों की छुट्टियां रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी आदेश से घोषित की जाती हैं। आइए हम बताते हैं अक्टूबर महीने में किस शहर में बैंक किस दिन बंद रहेंगे?
आरबीआई के अनुसार अक्टूबर में बैंक की छुट्टियां
अक्टूबर के महीने में इस बार दुर्गा पूजा, गांधी जयंती, दिवाली जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार हैं, जिस कारण से बैंक कर्मचारियों को लंबी छुट्टी मिलेगी। अक्टूबर में पूर्वोत्तर में छुट्टियां होने से सबसे ज्यादा काम प्रभावित होगा। त्रिपुरा, सिक्किम, बंगाल, झारखंड और उड़ीसा जैसे राज्यों में अक्टूबर महीने में बैंक लगातार 4 दिनों तक बंद रहेंगे।
1 अक्टूबर - सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
2 अक्टूबर - गांधी जयंती
3 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) के कारण सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल, बिहार और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
4 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दशहरा)/शंकरदेव की जयंती के कारण कर्नाटक, उड़ीसा, सिक्किम, केरल, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, असम, बिहार और मेघालय में बैंक कर्मियों के लिए अवकाश
5 अक्टूबर - दशहरा / शंकर देव जन्मोत्सव के कारण मणिपुर को छोड पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।
6 अक्टूबर- गंगटोक में दशहरा/दुर्गा पूजा के चलते बैंक बंद रहेंगे।
7 अक्टूबर- गंगटोक में दशहरा/दुर्गा पूजा के चलते बैंक बंद रहेंगे।
13 अक्टूबर - करवा चौथ के कारण बैंक बंद रहेंगे।
14 अक्टूबर- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
18 अक्टूबर - कटी बिहू के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।
24 अक्टूबर - हैदराबाद, इंफाल और गंगटोक को छोड़कर देश के अन्य शहरों में काली पूजा / नरक चतुर्दशी / दिवाली / लक्ष्मी पूजा कैसे त्यौहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे।
25 अक्टूबर - गंगटोक, हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
26 अक्टूबर - भाई दूज जैसे त्योहारों के कारण अहमदाबाद, बैंगलोर, बेलापुर, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिलांग और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
27 अक्टूबर - भाई दूज / चित्रगुप्त जैसे त्योहारों के कारण लखनऊ, कानपुर, इंफाल और गंगटोक शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
28 अक्टूबर - डाला छठ/सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण अहमदाबाद, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
अक्टूबर के साप्ताहिक अवकाश
8 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 2, 9, 16, 23 और 30 अक्टूबर को रविवार के कारण बैंक कर्मचारियों के लिए साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review