murder : आखिर क्यों हैवान बन गया सीतापुर का युवक!
- मां को मारी गोली, पत्नी की हथौड़े से ली जान
- तीन बच्चों को छत से फेंका और खुद को भी मार ली गोली
सीतापुर। सीतापुर जिले में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक शख्स ने अपनी मां, पत्नी और बच्चों की निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने गोली मारकर जान दे दी। मौके से एक अवैध असलहा बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव में अनुराग सिंह (45) ने रात ढाई से तीन बजे के करीब सबसे पहले अपनी मां सावित्री (62) को गोली मारी, इसके बाद पत्नी प्रियंका सिंह (40) की गोली मारी। इसके अलावा पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार किया, ताकि वो जिंदा न बचे। पत्नी के पास हथौड़ा पड़ा भी मिला है।
इसके बाद बेटी अस्वी (12), अर्ना (8) और पुत्र आद्विक(4) को छत से नीचे फेंक दिया। फिर अनुराग ने खुद को गोली मार ली। मृतक अनुराग सिंह के भाई अजीत सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई। उसने बताया कि रात ढाई से तीन बजे के बीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह अपने कमरे से बाहर आया तो खूनी मंजर देखा।
इसके बाद अनुराग उसे भी मारने के लिए दौड़ा, लेकिन अजीत सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। अगर वह ऐसा नहीं करता तो अनुराग उसे भी मार देता। सनसनीखेज वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदी था। परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद यह घटना हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
सीतापुर के एसएसपी चक्रेश मिश्रा का कहना है, आज मथुरा में रामपुर पुलिस को सूचना मिली कि मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति, जिसका नाम अनुराग सिंह उम्र 45 वर्ष है, ने कथित तौर पर खुद को गोली मारने से पहले अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी है। पुलिस और एफएसएल टीम जांच कर रही है। हर पहलू पर कानूनी कार्रवाई चल रही है।
उन्होंने बताया कि मौके से एक अवैध असलहा बरामद कर लिया गया है। अलग-अलग शव पर अलग तरह के चोट के निशान हैं। छत से फेंकने वाली बात इस परिवार के एक सदस्य ने ही बताई है। मामले की जांच कर रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। सूत्रों ने बताया कि अनुराग के कमरे में बेड के पास से एक 315 बोर का अवैध असलहा बरामद हुआ है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review