Singhu border सिंधु बॉर्डर पर निहंगों ने की युवक की निर्मम हत्या, आरोपी सरबजीत का आत्मसमर्पण
Singhu border - खबर के मुताबिक युवक की हत्या निहंगों ने की है. निहंगो ने ही युवक की हत्या कर उसका शव वहां लटकाया था. इस घटना के कई वीडियो वायरल सामने आए हैं. वायरल वीडियो में से एक वीडियो में निहंगों ने व्यक्ति की हत्या की बात भी कबूली है वीडियो में निहंग ये कहते दिखे कि युवक रात को निहंगों के तंबू में आया था. जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया था. युवक गुरु ग्रंथ साहिब को उठाकर भागने लगा तो सेवादारों ने उसे पकड़ लिया.
सिंधु बॉर्डर Singhu border पर एक युवक की हत्या के मामले में आरोपी सरबजीत सिंह ने हरियाणा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. आरोपी अब पुलिस की हिरासत में है. आंदोलन पर बैठे किसानों के मंच के पास आज सुबह एक युवक का शव मिला था. युवक की बड़ी ही बेरहमी से हत्या करने के बाद शव का एक हाथ काटकर बैरिकेड से लटका दिया गया था. इतना ही नहीं युवक के शव को 100 मीटर तक घसीटा भी गया था. उसके शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान भी पाए गए थे.
युवक निहंग के बाने में था. जब उसके कपड़े उतरवाए गए तो उसके सिर पर केश नहीं थे और उसने कछहरा पहना हुआ था. निहंगों ने उससे पूछताछ की. जब वो कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुआ तो पहले उसकी बाजू और फिर टांग काट दी गई. इसके बाद उसकी मौत हो गई. वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने इस घटना से खुद को अलग कर लिया है. किसान संगठन का कहना है कि वह इस मामले में पूरी तरह से पुलिस का सहयोग करेगा.
संयुक्त किसान मोर्चा ने की निर्मम हत्या की निंदा एक निहंग समूह ने हत्या की जिम्मेदारी ली है. दावा किया गया है कि मृतक ने गुरु ग्रंथ साहिब से बेअदबी करने की कोशिश की थी. इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई. संयुक्त किसान मोर्चा ने इस निर्मम हत्या की निंदा की है. इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि किसान संगठन का दोनों पक्षों – निहंग समूह और मृतक से कोई लेनादेना नहीं है.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review