देहरादून में आज से Road Safety World Series का महासमर, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड टेलर के सूरमाओं में होगी भिड़ंत
देहरादून: देहरादून में बुधवार से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का महासमर शुरू हो रहा है। आज क्रिकेट का खुमार जोर पकड़ेगा और अगले पांच दिन तक बरकरार रहेगा। यह मैच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं क्रिकेट की दुनिया के धुरंधरों को लाइव खेलते देखने के लिए देहरादून के लोग उत्साहित हैं।
अगले पांच दिन तक देहरादून में भारत,आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के लीजेंड क्रिकेटर चौके-छक्कों की बरसात करते नजर आएंगे। बुधवार को शाम साढ़े सात बजे से वेस्टइंडीज व न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह पहली बार है जब देहरादून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों का जमावड़ा लग रहा है। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 2018 में यहां अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज खेली गई थी। इसके बाद 2019 में अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच टी-20 मुकाबले खेले गए थे।
आज के मैच की टीमें...
वेस्टइंडीज लीजेंड्स : ब्रायन लारा (कप्तान), डेंजा हयात, देवेंद्र बिशू, ड्वेन स्मिथ, जेरोम टेलर, किर्क एडवर्ड्स, मार्लन इयान ब्लैक, नरसिंह देवनारिन, सुलेमान बेन, डैरेन पावेल, विलियम पर्किंस, डेव मोहम्मद और क्रिश्मर सैंटो।
न्यूजीलैंड लीजेंड्स : रोस टेलर (कप्तान), जैकब ओरम, जेमी हाउ, जेसन स्पाइस, काइल मिल्स, स्काट स्टायरिस, शेन बांड, डीन ब्राउनली, ब्रूस मार्टिन, नील ब्रूम, आरोन रेडमंड, एंटोन डेवसिच, क्रेग मैकमिलन, गैरेथ हापकिंस और हामिश बेनेट।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review