घूसखोर लेखपाल का नया साल मनेगा अब जेल में 

घूसखोर लेखपाल का नया साल मनेगा अब जेल में 

मेरठ। मेरठ की सदर तहसील में कार्यरत एक लेखपाल को एंटी करप्शन डिपार्टमेंट की टीम ने शनिवार शाम जानी थाना क्षेत्र में एक किसान से घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आरोपी को जानी पुलिस को सुपुर्द करते हुए उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया गया है।

किसान कृष्ण पाल, जो टिमकिया गांव का निवासी है, ने 14 दिसंबर को थाना दिवस पर अधिकारियों से शिकायत की थी कि उसकी खेत की जमीन चकरोड में चली गई है, जिससे उसकी भूमि कम हो गई है। अधिकारियों ने मेरठ की सदर तहसील में कार्यरत जानी ब्लॉक के लेखपाल हारून को इस जमीन की नपाई करने का आदेश दिया था।

कृष्ण पाल का आरोप है कि नपाई के लिए लेखपाल हारून ने उससे पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी, जिसमें से उसने 14 दिसंबर को पांच सौ रुपये ले लिए थे। शनिवार को नए साल की पूर्व संध्या पर हारून ने रिश्वत की शेष राशि, अर्थात 4500 रुपये, प्राप्त करने के लिए टिमकिया रजवाहे के पास आने का प्रयास किया। लेकिन उससे पहले ही कृष्ण पाल ने एंटी करप्शन डिपार्टमेंट में इस घूसखोरी की शिकायत कर दी थी। 

एंटी करप्शन डिपार्टमेंट की टीम ने जाल बिछाते हुए बागपत के किशनपुर बराल निवासी लेखपाल हारून को 4500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जानी थाना पुलिस के हवाले करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram