शत्रुघ्न सिन्हा को बधाई देते हुए उपचुनावों में BJP की हार पर अखिलेश यादव ने कही ये बात…!

शत्रुघ्न सिन्हा को बधाई देते हुए उपचुनावों में BJP की हार पर अखिलेश यादव ने कही ये बात…!

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट पर करीब तीन लाख वोटों से जीत दर्ज करने पर शत्रुघ्न सिन्हा को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव की सभी सीटों पर भाजपा की हार बड़ा संकेत है। तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने आसनसोल लोकसभा से 3 लाख से भी अधिक वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी को हराकर जो ऐतिहासिक जीत हासिल की है उसके लिए उन्हें और ममता बनर्जी के कुशल नेतृत्व को हार्दिक बधाई! भाजपा का विधानसभा उपचुनाव की सभी सीटें हारना बड़ा संकेत है।

चार राज्यों में हुए लोकसभा की एक और विधानसभा की चार सीटों पर भाजपा को करारी हार झेलनी पड़ी है। शनिवार को हुई मतगणना में पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा और बालीगंज विधानसभा सीटें तृणमूल कांग्रेस ने बड़े अंतर से जीती है। वहीं, बिहार की बोचहां विधानसभा सीट राजद और महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तर एवं छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीटें कांग्रेस की झोली में गई हैं। इन सीटों पर 12 अप्रैल को वोट पड़े थे।
आसनसोल लोकसभा सीट तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा से छीनी है। यहां से तृणमूल प्रत्याशी पूर्व भाजपाई शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा की अग्निमित्रा पॉल को 3 लाख से अधिक वोटों से हराया। सिन्हा करीब 3 साल बाद फिर से लोकसभा में कदम रखेंगे। 2019 में भाजपा ने सिन्हा को टिकट नहीं दिया था जिसके बाद वह पहले कांग्रेस और फिर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। आसनसोल सीट भाजपा सांसद रहे बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे से खाली हुई थी।

सुप्रियो ने तृणमूल के टिकट पर पश्चिम बंगाल की बालीगंज विधानसभा सीट पर माकपा की सायरा शाह हलीम को 20 हजार से अधिक वोटों से हराया। भाजपा की केया घोष यहां तीसरे स्थान पर रहीं। यह सीट पहले भी तृणमूल कांग्रेस के पास ही थी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram