न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन रिपोर्ट में आए कोरोना पॉजिटिव

न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन रिपोर्ट में आए कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज से दूसरा टेस्ट मैच नॉटिंघम में खेला जाना है और इस मुकाबले से पहले ही मेहमान टीम को बड़ा झटका लगा है.

कप्तान केन विलियमसन कोरोना पॉजिटिव पाए गए गए हैं और इस वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं.विलियमसन को गुरुवार को मामूली लक्षण नजर आए थे. इसके बाद उनका कोरोना के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ, इसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अब वो कम से कम पांच दिन आइसोलेशन में रहेंगे.

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने इसकी पुष्टि की है.विलियमसन के रिप्लेसमेंट के रूप में हामिश रदरफोर्ड को न्यूजीलैंड के स्क्वॉड में शामिल किया गया है. विलियमसन की गैरहाजिरी में टॉम लैथम न्यूजीलैंड टीम की कमान संभालेंगे. 3 मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी.न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा, “इतने अहम मैच से पहले केन विलियमसन का मजबूरन बाहर होना शर्म की बात है.

हम सभी इस समय उनके लिए बुरा महसूस कर रहे हैं और जानते हैं कि वह कितने निराश होंगे. हामिश पहले दौरे में टेस्ट टीम के साथ थे और वाइटैलिटी टी 20 ब्लास्ट में लीसेस्टरशर फॉक्स के लिए खेल रहे हैं.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram