भारतीय वायुसेना के सैन्य अभ्यास से बॉर्डर पर बढ़ी हलचल

भारतीय वायुसेना के सैन्य अभ्यास से बॉर्डर पर बढ़ी हलचल

अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद स्थितियां समान नही हुई है। अभी भी सीमा की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई हैं। गौरतलब है कि इस झड़प में चीनी सैनिकों बड़ी संख्या में घायल हुए हैं, जिसके बाद से बौखलाया चीन जहां अपनी सैन्य तैयारियों को दुरुस्त करने में जुटा है, वहीं भारत अब रणनीतिक रूप से अहम एक रूटीन सैन्य अभ्यास करने जा रहा है। सीमाई इलाकों में भारतीय वायुसेना के विमान, ड्रोन और हवाई हथियार गरजते हुए दिखाई देने वाले हैं। 

भारतीय वायुसेना 15 और 16 दिसंबर यानी आज और कल देश के पूर्वी सेक्टर में अहम सैन्य अभ्यास करने वाली है। इस युद्ध अभ्यास में देश के फाइटर जेट, ट्रांसपोर्ट विमान, हेलीकॉप्टर और ड्रोन भी मंडराने वाले हैं। इस प्रकार आसमान में भारत का शौर्य दुनिया को दिखाई देने वाला हैं। तवांग विवाद के बाद जाहिर है कि इस रूटीन एक्सरसाइज के रणनीतिक असर चीन पर पड़ने वाला है।

वायुसेना के युद्ध अभ्यास में असम के तेजपुर, चबुआ, जोरहाट और पश्चिम बंगाल का हासीमारा एयर बेस एक्टिव होगा। बता दें हासीमारा एयर बेस में राफेल लड़ाकू विमानों तैनात हैं। भारतीय वायुसेना अपने इस युद्ध अभ्यास से यह साबित करने वाले हैं कि भारत अपनी सीामओं की हिफाजत करना जानता है।

9 दिसंबर को भारत और चीन के सैनिकों के बीच तवांग सेक्टर में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के पास झड़प हुई थी। इसमें दोनों तरफ के सैनिक घायल हुए थे। हालाकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सैनिकों को अधिक नुकसान हुआ। अब जब भारत युद्धाभ्यास करने का रहा है वहां भारतीय वायुसेना ने साफ किया है कि इस झड़प से वायुसेना के अभ्यास का कोई लेना-देना नहीं है। यह महज एक रूटीन अभ्यास है, जिसकी योजना पहले ही बनाई गई थी। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram