Neet 2022 के एग्जाम में जांच के नाम पर छात्राओं के अंडरगारमेंट्स उतरवा डाले, मामला दर्ज जांच शुरू

Neet 2022 के एग्जाम में जांच के नाम पर छात्राओं के अंडरगारमेंट्स उतरवा डाले, मामला दर्ज जांच शुरू

केरल - मेडिकल प्रवेश परीक्षा – Neet 2022 की परीक्षा के दौरान करीब 100 छात्राओं को तलाशी के नाम अपमानित किया गया  छात्राओ को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले उन्हें जांच प्रक्रिया के दौरान मेटल डिटेक्शन स्टेज पर इनरवियर को हटाने के लिए कह दिया गया.

दरअसल केरल राज्य के कोल्लम स्थित एक परीक्षा केंद्र पर ड्रेस कोड के अनुसार, छात्राओं को परीक्षा हॉल में प्रवेश करते समय कोई भी धातु की वस्तु या सामान पहनने की अनुमति नहीं थी। यह नियम परीक्षा में नकल या फिर किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने का तरीका बताया जा रहा है. जबकि जो एडवाइजरी जारी की गई है वो सिर्फ एक बेल्ट के बारे में बात करती है और इसमें ब्रा जैसे अंडरगारमेंट्स का कोई भी उल्लेख नहीं है, जिसमें अंडरवायरिंग शामिल हो सकती है.

इस घटना की शिकायत छात्राओं ने अपने परिजनों से की कि परीक्षा को पास करने की कोशिश से ठीक पहले उन्हें मानसिक आघात का सामना करना पड़ा। जिसके बाद पीड़ित छात्रों के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार करीब 100 लड़कियों को इस स्थिति का सामना करना पड़ा. यह शिकायत कोट्टारक्का के पुलिस उपाधीक्षक के पास दर्ज कराई गई है।

केरल के मार्थोमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में स्थित अयूर चदायमंगलम केंद्र ने इस घटना की यह कहते हुए जिम्मेदारी लेने से इनकार किया है कि छात्राओं की तलाशी और बायोमेट्रिक जांच बाहरी एजेंसियों द्वारा की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले।की जांच में जुटी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram