CM Kejriwal : तिहाड़ से सीएम केजरीवाल ने फिर भेजा संदेश
- लिखा- '...मैं आतंकवादी नहीं हूं', सांसद संजय सिंह ने पढ़ी चिट्ठी
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री का संदेश जनता के लिए पढ़ा। उन्होंने संदेश में पढ़ा कि मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं।
संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने ही देश के एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के साथ जेल में आतंकवादियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। भाजपा और नरेंद्र मोदी नफरत से भरे हैं, तभी केजरीवाल से उनके परिवार और पंजाब के सीएम भगवंत मान से मुलाकात शीशे की दीवार खड़ी करा रहे हैं। आगे कहा कि नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल को प्रताड़ित कर उनको और आप के नेताओं को अपमानित व मनोबल तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल को जितना तोड़ने की कोशिश करेंगे, वो और मजबूत होकर उनसे लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। केजरीवाल के साथ आतंकवादियों जैसा सलूक आप के लिए कष्ट देने और मोदी और भाजपा के लिए शर्म करने की बात है। मोदी के इस तानाशाही कार्य की आप निंदा करती है, इससे अरविंद केजरीवाल न टूटेंगे और न झुकेंगे।
गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जेल से भेजा हुआ संदेश पढ़ते हुए संजय सिंह ने कहा कि मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और मैं आतंकवादी नहीं हूं। प्रधानमंत्री और उनकी 10 साल की सरकार ने देश के लिए कुछ नहीं किया। आगे कहा कि आजादी के बाद देश के सबसे बड़े घोटाले इलेक्टोरल बॉन्ड, जिसके ज़रिए भाजपा को रिश्वत दी गई। उसके पक्ष में देश के प्रधानमंत्री खड़े हैं, उसका बचाव कर रहे हैं। ये महाघोटाला है। फिर भी प्रधानमंत्री बेशर्मी से इसके पक्ष में खड़े हैं। सुप्रीम कोर्ट की अवमानना कर रहे हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review