साली ने जीजा को लगाया चूना, जीजा एसएसपी ऑफिस पहुंचा

साली ने जीजा को लगाया चूना, जीजा एसएसपी ऑफिस पहुंचा

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी एक सिंगर शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। जहां उसने फूट-फूटकर रोते हुए अपनी साली पर खुद के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया। हाथ में बेटी की शादी का कार्ड लेकर पहुंचे पीड़ित ने बताया कि वह अपनी बेटियों की शादी से भी मजबूर हो गया है।

साली ने बड़े मुनाफा का लालच देकर 18 लाख रुपए हड़पे

लिसाड़ी गेट क्षेत्र के अब्दुल जब्बार ने बताया कि वह बारात में बैंड पर गाने का काम करता है। 26 फरवरी को उसकी बेटी की शादी होनी है। जब्बार का कहना है कि तीन महीने पहले उसकी साली ने स्क्रैप कारोबार में मुनाफा कराने की बात कहकर उससे 18 लाख की रकम उधार ली थी। आरोप है कि अब रकम वापस मांगने पर युवक की साली उसे दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है।

पीड़ित ने बताया कि उसकी दोनों बेटियों की शादी सिर पर है। लेकिन उसके पास शादी तो दूर की बात, बारात को घर बुलाने तक के लिए पैसे नहीं है। बेटियों की शादी से लाचार बाप एसएसपी ऑफिस पर फूट-फूट कर रोया और अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। अधिकारियों ने मामले में जांच और कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram