भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का बड़ा ऐलान, इस चैम्पियनशिप के बाद लेंगी सन्यास

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का बड़ा ऐलान, इस चैम्पियनशिप के बाद लेंगी सन्यास

Sania Mirza Retire: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने एक बड़ा ऐलान किया है, उनके इस बड़े ऐलान से उनके फैन्स को निराश हो गए है। दरअसल, सानिया मिर्जा ने अपने प्रोफेशनल टेनिस करियर से संन्यास का ऐलान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सानिया ने यह फैसला उनकी चोट को लेकर किया है, सानिया अगले महीने दुबई टेनिस चैम्पियनशिप में खेलेंगी।

ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलेंगी सानिया मिर्जा

बता दे कि 36 वर्षीय सानिया मिर्जा डबल्स में वर्ल्ड नंबर-1 भी रह चुकी हैं। हालाकि कि यह ऐलान सानिया ने पिछले साल ही कर दिया था कि वह 2022 के आखिर में संन्यास ले लेंगी। लेकिन चोट के कारण वह यूएस ओपन नहीं खेल सकी थीं, ऐसे में सानिया मिर्जा इस साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलेंगी।इसके बाद यूएई में चैम्पियनशिप खेलकर ही टेनिस को अलविदा कह देंगी।

पिछले साल ही संन्यास का प्लान बनाया था

सानिया ने wtatennis.com से कहा, 'मैंने पिछले साल ही डब्ल्यूटीए फाइनल्स के बाद ही संन्यास का प्लान बनाया था। मगर राइट एल्बो चोट के कारण यूएस ओपन और बाकी टूर्नामेंट से नाम वापस लेना पड़ा था, मैं अपनी शर्तों पर जीने वाली इंसान हूं। यही वजह है कि मैं चोट के कारण बाहर नहीं होना चाहती और अब भी ट्रेनिंग ले रही हूं। इसी कारण से दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के बाद मेरा रिटायर होने का प्लान है।

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक की खबरों से सुर्खियां 

 सानिया मिर्जा ने पांच महीने तक डेटिंग के बाद शोएब मलिक से 2010 में शादी की थी। उसके बाद इस कपल ने 30 अक्टूबर, 2018 को बेटे इजहान मिर्जा मलिक का इस दुनिया में स्वागत किया। इन दिनों पाकिस्तानी मीडिया में सानिया और शोएब के तलाक की खबरें सामने आ रही हैं, दावा यहां तक किया गया है कि दोनों का आधिकारिक तौर पर तलाक हो चुका है।

ये अवॉर्ड और खिताब जीत चुकीं सानिया

सानिया मिर्जा अर्जुन अवॉर्ड (2004), 

पद्म श्री अवॉर्ड (2006), 

राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड (2015),

पद्म भूषण अवॉर्ड (2016) से भी सम्मानित हैं।

सानिया ने अब तक 6 बड़ी चैम्पियनशिप में मेडल के साथ साथ उन्होंने डबल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन (2016), विम्बलडन (2015) और यूएस ओपन (2015) खिताब जीता है। इसके अलावा उन्होंने मिक्स्ड डबल्स में भी तीन ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन (2009), फ्रेंच ओपन (2012) और यूएस ओपन (2014) खिताब जीते हैं।

 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram