एनसीआरटीसी ने लॉन्च किया लॉयल्टी पॉइंट प्रोग्राम

एनसीआरटीसी ने लॉन्च किया लॉयल्टी पॉइंट प्रोग्राम

- नमो भारत यात्रियों को किराए पर मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट

- द्वि-मासिक न्यूज़लेटर नमो भारत टाइम्स का भी किया गया अनावरण

मेरठ। नमो भारत यात्रियों के साथ जुड़ने और उन्हें नमो भारत टिकटों पर 10 प्रतिशत की छूट का अवसर प्रदान करने के लिए, एनसीआरटीसी ने ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से लॉयल्टी पॉइंट्स कार्यक्रम की शुरूआत की है।

इस पहल का शुभारंभ आज एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर वरिष्ठ अधिकारियों और यात्रियों की उपस्थिति में किया। कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने द्वि-मासिक यात्री न्यूज़लेटर नमो भारत टाइम्स के पहले संस्करण का अनावरण भी किया।

लॉयल्टी पॉइंट्स प्रोग्राम के तहत, यात्रियों को नमो भारत ट्रेन टिकट पर खर्च किए गए प्रत्येक रुपये के बदले 1 अंक प्राप्त होगा। प्रत्येक लॉयल्टी पॉइंट का मूल्य 0.10 रुपये (10 पैसे) है और इसे यात्रियों के ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ खाते में जमा किया जाएगा। इन पॉइंट्स का प्रयोग भविष्य में टिकट खरीदने के लिए किया जा सकेगा।

इस पहल से न केवल यात्रियों को आर्थिक लाभ होगा, बल्कि ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप के माध्यम से डिजिटल क्यूआर टिकट के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा। पेपरलेस टिकटिंग के माध्यम से यह यात्रा को भी सरल बनाएगा। यह पर्यावरण अनुकूल उपाय एनसीआरटीसी के तेज, विश्वसनीय, सुरक्षित, आरामदायक, कुशल और सतत गतिशीलता समाधान प्रदान करके लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप डाउनलोड करने वाले प्रत्येक नए उपयोगकर्ता को 500 लॉयल्टी पॉइंट प्रदान किए जा रहे हैं जो 50 के बराबर हैं। यात्री ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप को अन्य उपयोगकर्ताओं को रेफर करके अतिरिक्त 500 लॉयल्टी पॉइंट भी अर्जित कर सकते हैं। रेफर करने वाले और जिसे रेफर किया गया है, दोनों को 500 लॉयल्टी पॉइंट प्राप्त होंगे जो 50 रुपये के बराबर हैं, जिन्हें उनके संबंधित खातों में जमा किया जाएगा। सभी अर्जित लॉयल्टी पॉइंट क्रेडिट होने की तारीख से एक वर्ष तक वैध रहेंगे, जो निरंतर और सतत यात्रा और निरंतर ऐप के प्रयोग को प्रोत्साहित करेंगे। ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप  गूगल प्ले स्टोर और एप्पल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

नमो भारत टाइम्स न्यूज लेटर भी हुआ लांच

इसी के साथ द्वि-मासिक न्यूज़लेटर, नमो भारत टाइम्स, आज लॉन्च किया गया। एनसीआरटीसी के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे ncrtc.in, rrts.co.in आदि पर मुफ्त में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें ‘आरआरटीएस कनेक्ट’ ऐप भी शामिल है। यह न्यूज़लेटर नमो भारत के यात्रियों को एनसीआरटीसी द्वारा लॉन्च की जा रही नई पहलों और हाल के घटनाक्रमों के बारे में सूचनाएँ प्रदान करेगा। साथ ही  सूचना के एक व्यापक स्रोत के रूप में कार्य करेगा, जिसमें यात्री-केंद्रित गतिविधियों, यात्रा की जरूरतों, स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं और आरआरटीएस प्रणाली को सफल बनाने वाले व्यक्तियों को सराहने वाली कहानियाँ भी शामिल होंगी। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram