सिद्धार्थ कसाना के समर्थन में गुर्जर महासभा का प्रदर्शन, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बढ़ाई गई सुरक्षा

सिद्धार्थ कसाना के समर्थन में गुर्जर महासभा का प्रदर्शन, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बढ़ाई गई सुरक्षा

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में छात्र नेता शुभम मलिक की पिटाई मामले में आरोपी सिद्धार्थ कसाना के समर्थन में गुर्जर महासभा ने प्रदर्शन किया। निष्पक्ष जांच और समान कार्रवाई की मांग के बीच विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा बढ़ाई गई।

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में मेरठ कॉलेज के छात्र नेता शुभम मलिक के साथ हुई मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में नामजद आरोपी सिद्धार्थ कसाना के समर्थन में सोमवार को गुर्जर महासभा ने मोर्चा खोलते हुए विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और दोनों पक्षों के विरुद्ध समान कार्रवाई की मांग की।

घटना के संबंध में बताया गया कि कुछ दिन पूर्व विश्वविद्यालय छात्रावास में शुभम मलिक की कुछ छात्रों द्वारा पिटाई की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि सिद्धार्थ कसाना एक पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर स्वेच्छा से हापुड़ जेल चला गया। गुर्जर समाज का आरोप है कि इस पूरे प्रकरण को जातीय रंग देने का प्रयास किया जा रहा है।

सोमवार को संभावित विरोध को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय धामा और अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने विश्वविद्यालय गेट पर प्रदर्शन किया। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम सिटी और कुलपति को ज्ञापन सौंपा।

गुर्जर महासभा के अनुसार, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ वर्ग इस विवाद को जाट-गुर्जर संघर्ष का स्वरूप देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सिद्धार्थ कसाना विश्वविद्यालय में अनाधिकृत रूप से रह रहा था, तो शुभम मलिक की उपस्थिति भी नियमों के अनुरूप नहीं थी। महासभा ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए छात्रावासों की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए।

महासभा ने यह भी आग्रह किया कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए किसी भी पक्ष के साथ पक्षपात न किया जाए और कानून सम्मत, समान कार्रवाई हो। इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन से परिसर में अनाधिकृत रूप से रह रहे छात्रों की पहचान कर उन्हें तत्काल बाहर करने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की गई।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कुलपति ने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram