Politics: एक तिहाई प्रधानमंत्री बनने जा रहे मोदी जी : जयराम रमेश 

Politics: एक तिहाई प्रधानमंत्री बनने जा रहे मोदी जी : जयराम रमेश 

- कांग्रेसी नेता ने एनडीए पर कसा करारा तंज

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को तंज कसते हुए निवर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ''एक तिहाई प्रधानमंत्री'' करार दिया और उनसे यह बताने को कहा कि क्या वह आंध्र प्रदेश और बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे के वादे को पूरा करेंगे? 

इस लोकसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में जनता दल (यूनाइटेड) और तेलुगू देशम पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स ' पर पोस्ट किया, ''बार बार दावा किया जा रहा है कि अब मोदी 3.0 सरकार बनेगी। हक़ीक़त यह है कि अबकी बार, मोदी एक तिहाई सरकार।"

उन्होंने कहा, "एक तिहाई प्रधानमंत्री बनने जा रहे मोदी जी से हमारे 4 सवाल : 30 अप्रैल 2014 को पवित्र नगरी तिरुपति में आपने आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने का वादा किया था। क्या वह वादा अब पूरा होगा?" रमेश ने सवाल किया कि क्या आप विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के निजीकरण को अब रोकेंगे?

जयराम रमेश ने यह भी पूछा, "क्या आप बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देकर अपने 2014 के चुनावी वादे और अपने सहयोगी नीतीश कुमार की 10 साल पुरानी मांग को पूरा करेंगे? क्या आप बिहार की तरह ही पूरे देश में जाति जनगणना करवाने का वादा करते हैं?'' 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram