CM Arvind Kejriwal: दो जून को सरेंडर करना है, लेकिन नहीं रुकेंगे दिल्ली के कामः केजरीवाल

CM Arvind Kejriwal: दो जून को सरेंडर करना है, लेकिन नहीं रुकेंगे दिल्ली के कामः केजरीवाल

- बोले- जेल के अंदर से चलाएंगे सरकार

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 2 जून को मुझे सरेंडर करना है। वह 2 जून को अपने आपको सरेंडर करने के लिए घर से 3 बजे निकलेंगे। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें जेल में जनता की चिंता होती है। जेल के अंदर से भी दिल्ली के काम चलते रहेंगे। दिल्ली के काम नहीं रुकने देंगे। उन्होंने कहा कि अपने परिवार के मांगा है कि उनके माता-पिता के लिए प्रथना करें। उनके माता-पिता की तबियत सही नहीं रहती है।

केजरीवाल ने आगे कहा कि जेल में इन्सुलिन नहीं दी गई थी। जिससे किडनी और लिवर में असर हुआ है। जेल में 50 दिन के अंदर उनका वजन घटा है। 74 किलो से 64 किलो वजन हो गया है। डॉक्टर ने इसे बड़ी बीमारी का संकेत बताया है। 2 जून को मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा। इस बार मैं कब तक जेल में रहूंगा, इसका नहीं पता, लेकिन मेरे हौंसले बुलंद हैं। जब मैं जेल में था तो मुझे कई तरह से प्रताड़ित किया गया।

उधर, केजरीवाल ने दिल्ली में जल संकट को लेकर भाजपा से राजनीति न करते हुए अपील की है कि यूपी और हरियाणा से दिल्ली को पानी दिलवा दें। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपील की है।
दिल्ली सीएम ने एक्स पर लिखा, 'इस बार पूरे देश में अभूतपूर्व गर्मी पड़ रही है, जिसकी वजह से देश भर में पानी और बिजली का संकट हो गया है।केजरीवाल ने आगे लिखा, 'पर इतनी भीषण गर्मी में पानी की डिमांड बहुत बढ़ गई है। और जो पानी दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से मिलता था, उसमें भी कमी कर दी गई है। यानी डिमांड बहुत बढ़ गई और सप्लाई कम हो गई। हम सबको मिलकर इसका निवारण करना है। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram