चारधाम यात्रा के दौरान अब नहीं अटकेगा मोबाइल का नेटवर्क, बनने जा रहे WiFi जोन
चारधाम यात्रा की शुरुआत के लिए कुछ ही समय बचा है। यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए सरकार हर तरह से प्रयासों में जुटी हुई है। इस बार यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को वाईफाई की सुविधा भी दी जाएगी। सर्वर पर अधिक भार होने की वजह से मोबाइल का नेटवर्क नहीं अटकेगा। यात्री आसानी से चारधाम यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग जैसी सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।
बता दे चारों धामों में अभी तक सभी दूरसंचार कंपनियों के सिग्नल पूरे नहीं आते। किसी की कहीं ज्यादा कनेक्टिविटी होती है तो किसी के सिग्नल बहुत कम होते हैं। कई कंपनियों की कनेक्टिविटी तो बिल्कुल भी नहीं है। इस वजह से तीर्थयात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
सरकार ने इस बार तीर्थयात्रियों को इंटरनेट से जोड़े रखने के लिए वाईफाई जोन बनाने की तैयारी की है। सूचना प्रौद्योगिकी एवं विकास एजेंसी की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने इसका प्रस्ताव निजी कंपनियों से मांगा है। कंपनी को धामों तक लीज लाइन पहुंचानी होगी और वाईफाई जोन बनाने होंगे। बता दें कि वर्ष 2018 में प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नौ जगहों पर फ्री वाईफाई की सुविधा दी थी।
यात्रा के दौरान मौसम की एक बड़ी चुनौती बनी रहती है। जून महीने के बाद सरकार मौसम के हिसाब से तीर्थयात्रा को आगे बढ़ाती है। कई बार मौसम बहुत खराब होने पर यात्रा को रोकना भी पड़ता है। इस बार मोबाइल नंबर देकर पंजीकरण कराने वाले तीर्थयात्रियों को मौसम का हर अपडेट मोबाइल पर मिलेगा।
बता दे 21 फरवरी को चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू किया गया था। अभी तक यात्रा के लिए दो लाख श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें से केदारनाथ के लिए 1.12 लाख और बदरीनाथ के लिए 92 हजार तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review