चीन मे कोरोना वायरस फिर पनपा , सरकार के खिलाफ चीन की जनता का विरोध जारी

चीन मे कोरोना वायरस फिर पनपा , सरकार के खिलाफ चीन की जनता का विरोध जारी

चीन में कोरोना से हालत बिगड़ने की और है जहा एक तरफ प्रतिदिन कोरोना से ग्रसित लोगो का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है वही चीनी सरकार की कोविड नीतियों के खिलाफ सड़कों पर नारेबाजी और प्रदर्शन का दौर भी जारी है। खबर है कि पुलिस ने भी कई जगहों पर रैलियों को निकालने की अनुमति दी है, लेकिन शंघाई में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है और सड़कों की घेराबंदी की गई है। राजधानी बीजिंग में रविवार को नदी किनारे भारी संख्या में लोग जुटे और एकसाथ राष्ट्रगान किया।

कोरोना वायरस की जांच से परेशान लोग लगातार कर रहे है विरोध प्रदर्शन 

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे आंकड़ों से परेशान चाइना में लाखों लोग बड़े स्तर पर जारी जांच, क्वारंटाइन और बार-बार लगाए जा रहे लॉकडाउन से तंग आ चुके हैं। रात के अलावा दिन में भी चेंगडू और शियान और वुहान के मध्य शहरों में प्रदर्शनकारी लगातार प्रदर्शन कर रहे है। ये वुहान वही जगह है जहा से करीब तीन साल पहले  कोरोनावायरस के पनपने की शुरुआत हुई थी। यहां भी सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और बैरिकेड्स और गेट तोड़ दिए।

हाल ही में चीन के उरुमकी प्रान्त के उत्तर-पश्चिमी शहर में एक टॉवर ब्लॉक में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान बचाव कार्य ठीक तरह से नहीं होने का जिम्मेदार कोरोनावायरस के चलते लगे लॉकडाउन को माना गया था। हालांकि चीन इस बात से इंकार करता रहा है. लेकिन कई लोगों का आरोप है कि वायरस संबंधी प्रतिबंधों के मद्देनजर लगाए गए अवरोधकों के कारण आग और भीषण हो गई थी तथा आपात कर्मियों को आग बुझाने में तीन घंटे का समय लगा था , लेकिन वहां के अधिकारियों ने इन आरोपों से इनकार कर दिया था  

रविवार को करीब 40,000 नए मामले सामने आए।

एजेंसियों की खबरों के अनुसार चीन में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और रविवार को करीब 40,000 नए मामले सामने आए। झाओ नाम के एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि उसके एक मित्र को पुलिस ने पीटा और उसके दो मित्रों के खिलाफ मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया गया। प्रदर्शनकारी ने अपना उपनाम ही बताया। उसने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने ;शी जिनपिंग, इस्तीफा दो, कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता छोड़ो;, ;शिनजियांग से प्रतिबंध हटाओ, चीन से प्रतिबंध हटाओ;, ;हम पीसीआर (जांच) नहीं कराना चाहते, स्वतंत्रता चाहते हैं; और प्रेस की स्वतंत्रता सहित कई नारे लगाए।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram