केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दी 2027 चुनाव के लिए तैयारी करने की सलाह
उत्तर प्रदेश में निकट भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता का विश्वास अर्जित करने के इरादे से भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के छह क्षेत्रों से जन विश्वास यात्राशुरू की जिसका मार्ग प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी ने निर्धारित किया. बीजेपी ने राज्य के छह क्षेत्रों से 19 दिसंबर को जन विश्वास यात्रा शुरू की जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अंबेडकर नगर से यात्रा को रवाना किया ।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झांसी, केंद्रीय परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बिजनौर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बलिया और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने गाजीपुर में यात्रा को हरी झंडी दिखाई और जनसभा को संबोधित किया था ।
बता दे की उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश जी, 2022 में सपा के लिए कुछ नहीं बचा है, इसलिए 2027 के लिए तैयारी कीजिए. रविवार को कानपुर की जनविश्वास यात्रा में वरिष्ठ बीजेपी नेता मौर्य ने यादव पर तंज कसते हुए कहा, ''अखिलेश जी 2022 में सपा के लिए कुछ नहीं बचा है, थोड़ी बहुत हिम्मत है तो 2027 के लिए तैयारी कीजिए.''।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश जी, 2022 (में होने वाले विधानसभा चुनाव) में सपा के लिए कुछ नहीं बचा है, इसलिए 2027 के लिए तैयारी कीजिए. रविवार को कानपुर की जनविश्वास यात्रा में वरिष्ठ बीजेपी नेता मौर्य ने यादव पर तंज कसते हुए कहा, ''अखिलेश जी 2022 (होने वाले विधानसभा चुनाव में) में सपा के लिए कुछ नहीं बचा है, थोड़ी बहुत हिम्मत है तो 2027 के लिए तैयारी कीजिए.''
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review