Atul Pradhan: पेड़ों के कटान मुद्दे पर मंडलायुक्त से मिले सरधना विधायक

Atul Pradhan: पेड़ों के कटान मुद्दे पर मंडलायुक्त से मिले सरधना विधायक

- विधायक अतुल प्रधान ने कटान रोकने को चला रखा है चिपको आंदोलन 

मेरठ। मेरठ में कांवड़ पटरी मार्ग निर्माण के लिए मानकों के विपरीत हो रहे पेड़ों के कटान के मामले को लेकर सरधना विधायक अतुल प्रधान बुधवार को मंडलायुक्त से मिले। उन्हें अवगत कराया की वन विभाग एव लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से अनुमति से अधिक पेड़ों का कटान किया जा रहा है। 

उन्होंने मंडलायुक्त से मांग की है कि पूरे प्रकरण की जाँच हो एवं दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। साथ ही सरधना विधानसभा के दादरी, सकौती में बन रेलवे अंडरपास/ओवरब्रिज की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की माँग भी की।

गौरतलब है कि मेरठ में कांवड़ पटरी मार्ग पर गंगनहर किनारे पेड़ों के कटान के मामले में सपा विधायक ने पेड़ों से चिपको आंदोलन शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अतुल प्रधान बुधवार को समर्थकों के साथ मंडलायुक्त से मिले और पूरी स्थिति से अवगत कराया। 

वहीं वन विभाग पर सरधना विधायक अतुल प्रधान द्वारा लगाए गए आरोपों को डीएफओ राजेश कुमार ने बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि पेड़ों का कटान सड़क चौड़ीकरण योजना को लेकर किया जा रहा है। यह योजना मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। अवैध रूप से किसी भी पेड़ का कटान नहीं किया जा रहा है।

उधर, विधायक अतुल प्रधान ने इस मामले में वन राज्यमंत्री केपी मलिक से बात की व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को पूरा मामला बताया है। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram