प्रयागराज में सेंटर्स पर कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए बच्चों की उमड़ी भीड़
प्रयागराज में जिला महिला चिकित्सालय यानी डफरिन हॉस्पिटल में टीका लगवाने के लिए 72 बच्चों ने कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया था । इसके अलावा आन स्पॉट रजिस्ट्रेशन के भी इंतजाम किए गए हैं । डफरिन हॉस्पिटल में टीकाकरण करीब एक घंटे की देरी से शुरू हुआ । बच्चों को कोवैक्सीन की ही डो लगाई जा रही है. प्रयागराज में दूसरे सेंटर्स पर भी बड़ी संख्या में बच्चे टीकाकरण के लिए आए हैं । अफसरों के मुताबिक जरूरत पड़ने पर सेंटर्स की संख्या और बढ़ा दी जाएगी ।
टीका लगवाने वाले बच्चों का कहना है कि वे अब ज्यादा आत्मविश्वास और डर के बिना ही अपनी पढ़ाई कर सकेंगे । घर से बाहर निकल सकेंगे और लोगों से मिल-जुल सकेंगे । हालांकि बच्चों ने यह भी कहा कि टीका लगवाने के बावजूद वे लगातार एहतियात बरतते हुए मास्क पहननें के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल के दूसरे नियमों का भी पालन करेंगे । कई बच्चों ने मुफ्त टीकाकरण के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया है ।
संगम नगरी प्रयागराज में भी 15 से 18 साल तक के बच्चों को कोविड का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत आज से हो गई है । बच्चों के टीकाकरण के लिए प्रयागराज में कुल 31 केंद्र बनाए गए हैं , इनमें 11 सेंटर शहरी इलाके में हैं जबकि बाकी बचे हुए 20 ग्रामीण इलाके में हैं । ग्रामीण इलाके में सभी कम्युनिटी हेल्थ सेंटर यानी सीएचसी पर टीके लगाए जा रहे हैं । टीकाकरण को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है , हालांकि आज पहले दिन कुछ सेंटर पर थोड़ी कमियां देखने को जरूर मिली ।।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review