अलीबाबा : दास्तान ए काबुल’ की प्रमुख अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की रहस्यमय हालत में मौत, सदमें में हैं सेट के एक्टर्स
सोनी सब टीवी के सीरियल ‘अलीबाबा : दास्तान ए काबुल’ की प्रमुख अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की रहस्यमय हालात में अचानक मौत हो गई। उनका शव सेट पर ही मेकअप रूम में रस्सी से लटका हुआ मिला। इस 20 वर्षीय मशहूर टीवी एक्ट्रेस की सीरियल (नायगाव) के सेट पर ही मौत हुई है। बता दें कि तुनिशा ने इंडस्ट्री में एक बालकलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। इसने अपने करियर की शुरुआत भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से की थी। अब उनका शव पोस्ट मार्टम के लिए भिवंडी (ठाणे) के अस्पताल भेजा दिया गया है।
तुनीषा की लूट के बाद पुलिस से पर मौजूद सभी कलाकारों से पूछताछ में जुटी है तुनिषा की मौत के पीछे क्या कारण थे अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी
इन सीरियल पर कर चुकी हैं कार्य
फिलहाल अभी तो तुनिशा सोनी सब टीवी के सीरियल अली बाबा : दास्तान ए काबुल में शहजादी मरियम का किरदार निभा रही थी। तुनिशा फितूर, बार-बार देखो, कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह, दबंग 3 जैसी फिल्मों पर कार्य कर चुकी हैं। फितूर और बार-बार देखो में तुनिशा ने बाल कटरीना कैफ का रोल निभा चुकी हैं। इनके अलावा कलर्स टीवी पर उनका सीरियल ‘इंटरनेट वाला लव’ लोगों ने खूब पसंद किया।
सदमें में हैं सेट के एक्टर्स
सोशल मीडिया पर तुनिशा शर्मा काफी एक्टिव थी। हमेशा खुश रहने वाली और सेट पर सभी के साथ हसी मजाक से बात करने वाली इस एक्ट्रेस का अचानक से मौत होने से पूरा सेट सदमे में है। बताया जा रहा है कि मौत से कुछ देर पहले ही तुनिषा ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट की थी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review