मेरठ: देर रात किसानों का प्रदर्शन, डीएम ने मांगा 3 दिन का समय
मेरठ में देर रात किसानों का प्रदर्शन, डीएम-एसएसपी ने दिया तीन दिन में समाधान का आश्वासन
मेरठ में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर देर रात तक प्रदर्शन किया। रात करीब एक बजे जिलाधिकारी वीके सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय किसानों के बीच पहुंचे। इसके बाद विकास भवन सभागार में किसानों और अधिकारियों के बीच बैठक हुई।
बैठक में किसानों ने तहसील स्तर पर लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। किसानों का कहना था कि तहसीलों में दिए गए प्रार्थना पत्रों का समाधान नहीं हो रहा है। तालाबों की सफाई, अंश निर्धारण में गड़बड़ी, नाम की त्रुटियां, डोल बंदी, कुर्रे बंदी और रियल टाइम फर्द में गलतियां जैसी समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। इसके अलावा तहसील में भ्रष्टाचार, लेखपाल और कानूनगो की मनमानी, ट्यूबवेल ट्रांसफार्मर और तार चोरी के मामलों को भी प्रमुख मुद्दा बनाया गया।
जिलाधिकारी वीके सिंह ने किसानों की सभी बातों को ध्यान से सुना और कहा कि तहसील बैठकों में उठाए गए मुद्दों की समीक्षा कर तीन दिन के भीतर उचित समाधान किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समस्याओं का जायज निस्तारण किया जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने भी किसानों को आश्वस्त किया कि थानों में किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होगा। साथ ही ट्यूबवेल ट्रांसफार्मर और तार चोरी की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए जाएंगे।
जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि संगठन लगातार किसानों की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचा रहा है, लेकिन पिछले तीन महीनों से एसआईआर का हवाला देकर निस्तारण नहीं किया जा रहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसान केवल समस्या का समाधान चाहते हैं।
बैठक के बाद किसानों ने तीन दिन का समय देने पर सहमति जताई और समाधान की उम्मीद जताई।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review