Saharanpur: मुठभेड़ में सहारनपुर पुलिस ने दबोचा इनामी बदमाश

Saharanpur: मुठभेड़ में सहारनपुर पुलिस ने दबोचा इनामी बदमाश

- सीतापुर में कर चुका है एटीएम उखाड़ने की वारदात

- बदमाश पर एक दर्जन से अधिक एफआईआर

सहारनपुर। गंगोह पुलिस ने देर रात हुई मुठभेड़ में इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। बताया जा रहा है कि आरोपी सीतापुर में एटीएम उखाड़कर चोरी करने वाले गैंग में शामिल था। तीन मुकदमे में फरार चल रहा था। बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के मुताबिक थाना गंगोह पुलिस गुरुवार की देर रात करीब ढाई बजे लखनौती से छत्रों मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को बाइक पर आते हुए एक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन बाइक सवार भागने की कोशिश में फिसल गया और नीचे गिर गया।

अपने को पुलिस से घिरता देखकर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस को भी काउंटर फायरिंग करनी पड़ी। फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने बदमाश को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने उपचार के लिए बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

चोरी के मामले में चल रहा था फरार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश की पहचान इनाम उर्फ प्रधान पुत्र हसम उर्फ हाजी ममदा निवासी गांव शाहपुर थाना गंगोह के रूप में हुई है। बदमाश 25 हजार रुपए का इनामी है। जिला सीतापुर में एटीएम उखाड़कर चोरी करने के मामले में फरार चल रहा था।

सीतापुर पुलिस से तीन मुकदमे में फरार चल रहा था। बदमाश थाना गंगोह का हिस्ट्रीशीटर है। गिरफ्तार बदमाश पर सहारनपुर, सीतापुर और हरियाणा राज्य में हत्या का प्रयास, चोरी, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट में 12 मुकदमे दर्ज हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram