CWC Meeting: हमें 24 घंटे, 365 दिन लोगों के बीच रहना होगाः खरगे
- कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में साथी दलों की सराहना भी की
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार आज कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कांग्रेस चुनाव नतीजों की समीक्षा की गई, साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी मंथन हुआ। बैठक करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुई। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए। बैठक में खरगे ने इस बात पर जोर दिया कि सत्ता में हो या नहीं, हमें निरंतर काम करते रहना है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे, 365 दिन लोगों के बीच रहना होगा।
बैठक करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुई। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए। खरगे ने कहा कि जनता ने हम पर विश्वास जताकर तानाशाही शक्तियों और संविधान विरोधी ताकतों को कड़ा जवाब दिया है। हिंदुस्तान के मतदाताओं ने भाजपा के 10 साल की विभाजनकारी, नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति को खारिज किया है। इसके अलावा कांग्रेस नेता ने कांग्रेस के सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी।
खरगे ने सोनिया गांधी का भी आभार जताया। कहा, 'इस अवसर पर मैं सोनिया गांधी जी को भी धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने चुनाव की तैयारियों, गठबंधन की बैठकों में बढ़चढ़कर भाग लिया और अपने लंबे अनुभव के आधार पर हम सब का मार्गदर्शन किया। मैं लोगों के चहेते राहुल गांधी को भी बधाई दूंगा, जिन्होंने संविधान, आर्थिक गैर बराबरी, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय और सौहार्द्र जैसे मसलों को जन-जन का मुद्दा बना दिया।'
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'यह राहुल के नेतृत्व में दो साल पहले चार हजार किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा और फिर 6,600 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का फल है, जिसकी मदद से हमें जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं, सरोकारों, और आकांक्षाओं को जानने में मदद मिला। इसी आधार पर कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनावी अभियान तैयार किया।'
इसके अलावा, खरगे ने प्रियंका को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम प्रियंका को अमेठी और रायबरेली के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी जोरदार प्रचार करने के लिए बधाई देते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'यहां मैं इस बात का भी खास उल्लेख करना चाहूंगा कि जहां-जहां से भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरी, वहां पर कांग्रेस पार्टी के वोट प्रतिशत और सीटों में बढ़ोतरी हुई।
कुछ जगह परिणाम सही नहीं आए
उन्होंने कहा, 'जहां हम कुछ राज्यों में कांग्रेस पार्टी के अच्छे प्रदर्शन पर खुश हैं, तो वहीं उन राज्यों पर भी खास तौर से गौर करना होगा, जहां कांग्रेस पार्टी की संभावनाओं और अपेक्षाओं के विपरीत परिणाम आए। जहां हमने विधानसभा में अच्छा प्रदर्शन कर सरकार बनाई, लेकिन लोकसभा में उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए। इन सभी बातों पर हम जल्दी ही अलग से चर्चा करेंगे। जो तत्कालिक कदम उठाना होगा, वो भी हम उठाएंगे।
इंडिया गठबंधन से जुड़े दलों की तारीफ की
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने इंडिया गठबंधन के साथी दलों की सराहना भी की। कहा कि खास तौर पर अपने साथी दलों की प्रशंसा करना चाहूंगा। विभिन्न राज्यों में सभी सहयोगी दलों ने अहम भूमिका निभाई, हर पक्ष ने यथासंभव योगदान दिया। एक स्वर में साथ रहे। इंडिया गठबंधन के साथियों के साथ हम संसद और संसद केबाहर एकजुट होकर और मिलकर काम करेंगे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review