चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी हुई हादसे का शिकार

चुनावों से पहले पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी हुई हादसे का शिकार

- गंभीर हालत में SSKM अस्पताल में भर्ती

कोलकाता। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जख्मी हो गई हैं। उनके सिर में चोट लगी है और खून बह रहा है। उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ममता बनर्जी के जख्मी होने की जानकारी उनकी पार्टी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी है।

ट्रेड मिल पर वॉक करते लगी चोट
तृणमूल सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ममता गुरुवार को कालीघाट आवास परिसर में ट्रेडमिल पर वॉक कर रही थीं। इस दौरान वह गिर गई। जिस कारण उनके माथे पर चोट आई है और गहरा कट लगा है। इसके बाद ममता बैनर्जी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका ईलाज चल रहा है।
उन्हें एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनके माथे पर टांके लगाए जाएंगे। तृणमूल के एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) ने ममता की तस्वीर जारी की है। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ममता के स्वस्थ होने की कामना की है।

जनवरी में भी हुई थीं हादसे का शिकार
आपको बता दें कि ममता बनर्जी इसी साल जनवरी के महीने में भी हादसे का शिकार हो गई थी। वह बर्धमान से वापिस कोलकाता आ रही थी को उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। जिस कारण उनके सिर में चोट लगी थी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram