Mahashivratri 2023 Puja Time: महाशिवरात्रि के दिन मध्य रात्रि चार प्रहर की पूजा का है विशेष महत्व, ये रहा शुभ समय मुहूर्त
Mahashivratri 2023 Puja Time: महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। शिव भक्त इस दिन को बहुत ही उत्साह के साथ मनाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन व्रत और पूजा का विधान हैं। लेकिन, महाशिवरात्रि के दिन रात्रि के समय चार प्रहर की पूजा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर मध्य रात्रि चार प्रहर की पूजा कैसे की जाती है।
महाशिवरात्रि चार प्रहर पूजा समय मुहूर्त
पहला प्रहर - शाम में 6 बजकर 13 मिनट से 9 बजकर 24 मिनट तक
दूसरा प्रहर - रात में 9 बजकर 24 मिनट से मध्यरात्रि 1 बजे तक
तीसरा प्रहर - रात में 12 बजकर 35 मिनट से 3 बजकर 46 मिनट तक
चौथा प्रहर - मध्य रात्रि 3 बजकर 46 मिनट से सुबह 6 बजकर 56 मिनट तक
महाशिवरात्रि पर ऐसे करें भगवान शिव की पूजा
भगवान शिव अपने भक्तों स बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। इसके लिए जरुरी है कि आप साफ मन के साथ पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिव की उपासना करें। सुबह स्नान के बाद भगवान शिव की पूजा के लिए पूर्व उत्तर दिशा की तरफ मुख करके बैठें। यदि आप मंदिर नहीं जा रहे हैं तो घर पर ही शिवलिंग को किसी साफ प्लेट में रखें और गंगा जल और पवित्र जल मिलाकर भगवान शिव को अर्पित करें। इसके बाद शिवलिंग पर शहद, घी, दूध, गुड़, जनेऊ, बेलपत्र और धतूरा भगवान शिव को अर्पित करें। भगवान शिव के साथ साथ पूरे शिव परिवार का पूजन भी करें। महिलाएं माता पार्वती का श्रृंगार करें और उन्हें सुहाग की चीजें अर्पित करें। इसके बाद नंदी, कार्तिकेय और भगवान गणेश को फूल, गुड, जनेऊ, चंदन, रोली, कपूर से पूजन करें।
महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा कैसे करें
महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा में सबसे जरुरी है कि चार प्रहर का रुद्राभिषेक करना। पहले प्रहर में दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद दूसरे प्रहर में दही से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। तीसरे प्रहर में घी से और चौथे प्रहर में शहद से अभिषेक करें।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review