Bijnor: खेत पर गई महिला को तेंदुए ने मार डाला

Bijnor: खेत पर गई महिला को तेंदुए ने मार डाला

- आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रेन को रोका, 10 गांवों के लोग कर रहे प्रदर्शन

चाँदपुर। पिलाना गांव के जंगल में एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर मार डाला। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने महिला का शव रोड पर लाकर जाम लगा दिया है। ग्रामीणों ने नजीबाबाद गजरोला पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन एक घंटा वहां खड़ी रही। इसके बाद पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों ने ट्रेन को जाने दिया।  ग्रामीणों की मांग है कि गुलदार को नरभक्षी घोषित कर उसे मारा जाए।

यह हादसा मामला बिजनौर जिले के तहसील चांदपुर के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव पिलाना का है। जहां आज खेतों पर दो लड़कों के साथ गई महिला संतोष देवी (60) को तेंदुए ने मार डाला। दोनों लड़के खेत पर काम कर रहे थे, मां डोल पर बैठी देखभाल कर रही थी। तभी तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। जब तक दोनों लड़के वहां से चिल्लाए तब तक महिला को तेंदुए ने मार डाला। तेंदुए ने महिला के चेहरे पर वार किया है। इसके बाद तेंदुए जंगल की तरफ भाग गया है।

महिला की मौत के बाद घटनास्थल पर आस पास के कई गांवों के ग्रामीण पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने चांदपुर - अम्हेड़ा मार्ग पर मृतका के शव को बैलगाड़ी पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर कई गांवों के ग्रामीण हंगामा प्रदर्शन कर रहे हैं। जब ग्रामीण रोड पर जाम लगा रहे थे, तभी नजीबाबाद गजरोला पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी। ग्रामीण भारी तादाद में पिलाना गांव के रेलवे फाटक पर पहुंच गए और ट्रेन रोक दी।

इसके बाद पुलिस रेलवे ट्रैक पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया है। मामला बढ़ता देख प्रशासन की ओर से कई थानों की पुलिस लगाई गई है। वहीं किसान यूनियन और राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद हैं। परिजनों और ग्रामीण मौके पर डीएफओ से लेकर डीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े हैं। तेंदुए को मार डालने की मांग भी कर रहें हैं।

25 दिन के अन्दर हो चुकी हैं चार घटनाएं

तेंदुए ने अब तक क्षेत्र में चार महिलाओं पर हमला किया है। अभी पिछले महीने गांव की ही नवयुवती पर हमला कर मार डाला था। उसके बाद पास के गांव ताहरपुर की महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया था, अभी दो दिन पहले ही सिसौना गांव की महिला पर हमला किया था। वह जिला अस्पताल में भर्ती है और आज फिर महिला पर हमला कर मार डाला है। करीब 25 दिन के अन्दर चार घंटनाए हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है और आक्रोश फैल गया है।

वहीं मामले में वन रेंजर दुष्यंत सिंह ने बताया- जब गांव की नवयुवती पर तेंदुए ने हमला किया था, तब से इलाके में पिंजरे लगे हुए हैं। तेंदुआ पिंजरे में आ नहीं रहा है। वहीं एक पिंजरा अखलासपुर में, दो पिंजरे पिलाना में, एक पिंजरा ताहरपुर में, एक पिंजरा सिसौना में लगा हुआ है। कई ट्रैप कैमरे भी लगे हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram