Accident: मलकपुर मिल में शीरे के टैंक की सफाई के दौरान-हादसा
- दम घुटने से एक कर्मचारी की मौत, एक गंभीर
- ग्रामीणों ने मिल में शव रखकर किया हंगामा
बडौत। बड़ौत की मलकपुर चीनी में बीती की देर रात शीरे के टैंक की सफाई करने के दौरान दो कर्मचारी जहरीली गैस से बेहोश हो गए। जिनमें से एक की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में नगर के एक निजी अस्पताल से मेरठ रेफर किया गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सूचना के बाद भी पुलिस के न आने पर शव को मिल में रखकर हंगामा किया। इस दौरान उनके कर्मचारियों से तीखी नोंकझोंक हुई। ग्रामीणों ने मिल प्रशासन व ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
बरवाला गांव निवासी दो सगे भाई अनुज व राहुल पुत्र शिव कुमार पिछले चार-पांच सालों से मलकपुर चीनी मिल में संविदा पर काम करते हैं। मंगलवार की देर रात उन्हें मिल में रखें सीरे के टैंक की सफाई करने के लिए कहा गया। दोनों ने बुधवार सुबह सफाई करने के लिए कहा। आरोप है कि रात्रि में ही उन्हें पर टैंक की सफाई करने के लिए दबाव बन गया। इस दौरान दोनों टैंक के अंदर सफाई करने के लिए नीचे उतर गए।
जहां पर जहरीले गैस की वजह से दोनों का दम घुटने लगा और वह बेहोश हो गए। सूचना पर काफी संख्या में कर्मचारी उधर दौड़े और उन्हें निकाल कर नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर चिकित्सकों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना पर मृतक के परिजन व काफी संख्या में ग्रामीण भी अस्पताल में पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस कर दी। आरोप है कि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद ग्रामीण मृतक का शव लेकर मलकपुर चीनी मिल में लेकर पहुंच गए और वहां पर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मलकपुर चीनी मिल प्रशासन व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हंगामा करने वालो में सुनील, संजय, जयवीर, सुशील, धमेन्द्र, आजाद, सोहनवीर आदि शामिल रहे। इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को मौके पर भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review