अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर, STF ने किया ढेर

अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर, STF ने किया ढेर

उमेश पाल हत्याकांड में फररार माफिया अतीक के बेटे असद और गुलाम को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया। इनका एनकांउटर झांसी में किया गया।दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ के दावा है कि इनके पास से विदेशी हथियार बरामद हुए हैं।

इस एनकाउंटर के संबंध में यूपी पुलिस ने जानकारी दी कि असद पुत्र अतीक अहमद और गुलाम पुत्र मकसूदन, दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे। इन दोनों ने आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपी एसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ में मारे गए गए। दोनों के पास से विदेशी कई हथियार बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने अतीक अहमद और अशरफ का वारंट जेल में दाखिल किया है। दोनों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेगी। अतीक अहमद से सबसे अहम सवाल उसकी फरार पत्नी और बेटे के बारे में होगा। पत्नी शाइस्ता परवीन पर 50 हजार और बेटे असद पर पांच लाख का इनाम है। इन दोनों के बारे में अभी तक पुलिस को कोई क्लू नहीं मिला है।

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक पर आरोप है कि उसने जेल से फोन पर शूटरों को हत्या करने के लिए कहा था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आईफोन से अतीक अपने बेटे असद, भाई अशरफ और अन्य शूटर से जुड़ा था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram