दिवंगत राम विलास पासवान की पत्नी Reena Paswan रीना पासवान ने साँझा किया अपना दर्द
पटना/दिल्ली. पारिवारिक कलह तो आम बात हैं बहुत कम एैसे परिवार होंगे जहाँ कोई खटपट न हो , यही हुआ राम विलास पासवान के परिवार मे, राम विलास पासवान के निधन के बाद लोकजनशक्ति पार्टी में दो फाड़ हो गया. चाचा-भतीजा में बंट गई पार्टी के एक गुट के नेता पशुपति कुमार पारस बने तो दूसरे गुट के चिराग पासवान.यहां तक कि चुनाव आयोग ने लोजपा का चुनाव चिन्ह तक फ्रीज कर दिया, लेकिन दिवंगत राम विलास पासवान की पत्नी रीना पासवान Reena Paswan ने अब तक मुंह नहीं खोला था. पर अब बेटे चिराग पासवान की सुरक्षा की चिंता उन्हें सताए जा रही है और उन्होंने इस डर को मीडिया के सामने प्रकट भी किया है.
रीना पासवान Reena Paswan अपने देवर पशुपति कुमार पारस के विरुद्ध पहली बार बोलने के लिए मीडिया से मुखातिब हुईं. उन्होंने आरोप लगाया कि केवल मंत्री बनने के लिए पारस ने एलजेपी को तोड़ दिया. उन्होंने कहा कि स्थिति यह है कि 44 साल तक परिवार के साथ रहने के बाद अब मुझे पति के साथ क्या संबंध था ये बताना पड़ रहा है. रीना ने कहा कि मुझे बेटे चिराग पासवान को लेकर चिंता है और इसी डर से मैं उसके दोस्त को हरदम साथ रहने को कहती हूं.
रीना पासवान Reena Paswan ने साफ तौर पर कहा कि दिवंगत राम विलास पासवान मुझे मंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन मैं राजनीति में नहीं आना चाहती थी. मेरे पति ने मुझे हाजीपुर से चुनाव लड़ने को कहा, दूसरी ओर पशुपति कुमार पारस के मन में हमेशा से केंद्र में मंत्री बनने की महत्वाकांक्षा थी. अगर ऐसा थो उन्हें बताना चाहिए थे, इसके लिए पार्टी तोड़ने की कोई जरूरत नहीं थी.
रीना पासनवान Reena Paswan ने कहा कि आज जिस सीट से पारस सांसद हैं और परिवार को धोखा देकर मंत्री बन गए हैं उसे रामविलास मुझे देना चाहते थे. उन्होंने बताया कि रामविलास पासवान की इच्छा थी कि हाजीपुर सीट से मैं चुनाव लड़ूं. रामविलास ने मुझे मनाने की काफी कोशिश की पर मैं नहीं मानी, तब पशुपति कुमार पारस हाजीपुर से चुनाव लड़े और जीते.
रीना पासवान ने कहा कि रामविलास के अस्पताल में रहने के समय से ही पारस ने हमसे दूरी बनानी शुरू कर दी थी. पार्टी और परिवार के खिलाफ उधर-उधर बोलने का कारण अस्पताल से फोन कर रामविलास ने पारस से पूछा था. रीना पासवान ने बताया कि रामविलास पारस से जानना चाहते थे कि उनके मन में चल क्या रहा है. उन्होंने कहा कि रामविलास जी के निधन के बाद हमारे फोन तक नहीं उठाए जाते थे. मैंने अपनी देवरानी से भी बात करने की काफी कोशिश की पर उन्होंने भी हमसे संपर्क करना ठीक न समझा.
मीडिया से बात करते हुए रीना पासवान Reena Paswan के साथ मौजूद चिराग पासवान ने कहा कि मुझे नीतीश कुमार की लोगों को जाति में बांटने की राजनीति समझ नहीं आती. बिहार सीएम जनता का नुकसान कर रहे हैं. चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश के साथ हमारी पार्टी के ना रहने की वजह पिता रामविलास थे. उन्होंने कहा कि रामविलास नहीं चाहते थे कि नीतीश के साथ लोजपा रहे. चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार लगातार मेरे पिता का अपमान करते रहे हैं.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review