इस्लामाबाद में हिंदू समुदाय के लिए मंदिर,और श्मशान के लिए भूमि आवंटित ।

इस्लामाबाद में हिंदू समुदाय के लिए मंदिर,और श्मशान के लिए भूमि आवंटित ।

इस्लामाबाद :पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मंदिर निर्माण इमरान सरकार की कोशिश आम जनता को मिले सारी सुविधाएं,  पाकिस्तानी हिन्दू धर्म मे आस्था रखने वालों की वजह से , जन विरोध के आगे इमरान सरकार को आखिरकार झुकना ही पड़ा।और पाकिस्तान में मंदिर बनने की अनुमति दे दी गई है, सरकार ने पहले इसके लिए भूमि आवंटन को रद्द कर दिया था, लेकिन अब उसे फिर बहाल कर दिया गया।

राजधानी विकास प्राधिकरण (CDA) ने सोमवार को हाईकोर्ट में बताया कि भूमि आवंटन रद कर दी गई है। इसकी जानकारी आम जनता को हुई तो जोरदार विरोध किया गया। इसके बाद प्राधिकरण ने अपना फैसला वापस ले लिया और हिंदू समुदाय के लिए भूमि आवंटन फिर से कर दिया। डान अखबार के मुताबिक सीडीए के वकील जावेद इकबाल ने अदालत को बताया कि सिविक एजेंसी ने निर्माण शुरू नहीं किए जाने पर इस साल फरवरी में हिंदू समुदाय के लिए आवंटित भूखंड रद्द कर दिया था।

रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद में एच-9/2 में चार कनाल (0.5 एकड़) भूमि 2016 में समुदाय को पहली बार , श्मशान और सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए आवंटित की गई थी। भूमि आवंटन रद्द होने की खबर के बाद मुख्यधारा के मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी सीडीए के फैसले की जबर्दस्त आलोचना की गई, जिससे उसे अधिसूचना वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सैयद आसिफ रजा ने कहा कि सरकार के फैसले के बाद जिन प्लाटों पर निर्माण कार्य नहीं शुरू किए गए थे, उन्हें रद्द किया गया था। इसमें कई कार्यालयों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों को जारी की गईं भूमि भी शामिल थीं। हालांकि, सिविक एजेंसी में संबंधित अधिकारियों ने कैबिनेट के फैसले काे गलत ढंग से समझा और हिंदू समुदाय को आवंटित भूखंड को रद्द कर दिया था। 

उन्होंने कहा कि मंदिर के लिए आवंटित भूमि पर चारदीवारी निर्माण की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है, इसलिए इस पर कैबिनेट का फैसला लागू नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह भूखंड उस श्रेणी में नहीं आता, जिसमें निर्माण नहीं शुरू होने वाली भूमि शामिल हैं।

प्रवक्ता ने अदालत में नए आवंटन पत्र की एक प्रति भी साझा की, जिसमें कहा गया था, "इस्लामाबाद के सेक्टर एच-9/2 में हिंदू समुदाय के लिए मंदिर, सामुदायिक केंद्र और श्मशान भूमि के लिए आवंटित भूखंड का आवंटन वैध है, क्योंकि यह कैबिनेट के पिछले साल 22 सितंबर के फैसले के अंतर्गत नहीं आता है। इस भूमि पर पिछले साल दिसंबर में निर्माण शुरू हो गया था। सिर्फ उन्हीं भूमि का आवंटन रद्द करने का फैसला लिया गया था, जिन पर दिसंबर 2020 के बाद निर्माण नहीं शुरू किया गया था।"

यह पूछे जाने पर कि क्या सीडीए कैबिनेट के फैसले की गलत व्याख्या करने वालों के खिलाफ कोई जांच शुरू करेगा, उन्होंने कहा, "वास्तव में, इस मामले में कोई गलत इरादा नहीं था।" उन्होंने कहा, "कैबिनेट के फैसले को लेकर भ्रम और गलतफहमी थी और जब मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, तो आवंटन तुरंत बहाल कर दिया गया।"
पिछले साल जुलाई में दक्षिणपंथियों ने सरकारी धन से एक हिंदू मंदिर बनाने के इरादे के लिए कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और सरकार की आलोचना की थी, जिसके बाद सीडीए ने समुदाय को भूखंड की चारदीवारी का निर्माण करने से रोक दिया था। बहरहाल, मामला दिसंबर में सुलझा लिया गया था, जब सिटी मैनेजमेंट ने समुदाय को प्रस्तावित जमीन पर चारदीवारी का निर्माण करने की इजाजत दे दी थी।

इस्लामाबाद में हिंदू समुदाय के लिए कोई मंदिर और श्मशान नहीं है। समुदाय के बहुत प्रयासों और पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग के निर्देश के बाद, सीडीए ने 2016 में समुदाय को चार कनाल जमीन आवंटित की थी। इस्लामाबाद के सईदपुर गांव में पहले एक मंदिर हुआ करता था, लेकिन दशकों पहले उसे वीरान छोड़ दिया गया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram