Lok Sabha Election 2024: ...तो तय हो गई 155 भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची

Lok Sabha Election 2024: ...तो तय हो गई 155 भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची

- मोदी वाराणसी, गांधीनगर से शाह, ग्वालियर से सिंधिया, भोपाल से शिवराज को उतारने की तैयारी
Lok Sabha Election 2024: नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा आला कमान की बैठक में 155 कैंडिडेट्स के नामों को लगभग फाइनल कर दिया गया है। सियासी जानकारों की मानें तो इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित करीब 155 लोगों के नाम शामिल होने की चर्चा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी को वाराणसी, अमित शाह को गांधीनगर, राजनाथ सिंह को लखनऊ, स्मृति ईरानी को अमेठी, धर्मेंद्र प्रधान को ओडिशा के संबलपुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर/शिवपुरी/गुना, शिवराज सिंह चौहान को भोपाल/विदिशा और संबित पात्रा को पुरी से टिकट दिया जा सकता है।

इसके अलावा भिवानी बल्लभगढ़ से भूपेंद्र यादव, डिब्रूगढ़ से सर्बानंद सोनोवाल, राजौरी-अनंतनाग से रविंद्र रैना, कोटा से ओम बिड़ला, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी, पश्चिमी दिल्ली से परवेश वर्मा और आसनसोल से भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है।

दरअसल, दिल्ली में गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में हुई केंद्रीय चुनाव कमेटी (CEC) की बैठक में 17 राज्यों की 155 लोकसभा सीटों पर देर रात 11 बजे से 3:15 तक, करीब 4 घंटे तक मंथन हुआ। इस बैठक में PM मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह के अलावा BJP शासित राज्यों के CM भी मौजूद रहे।

चुनाव समिति की इस मीटिंग में NDA के सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग पर भी चर्चा हुई है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से भाजपा अपना दल, RLD और अन्य पार्टियों को 6 सीटें दे सकती है। इसके अलावा झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से AJSU के लिए एक, गिरिडीह सीट छोड़ेगी।

सूत्रों की मानें तो भाजपा 10 मार्च तक 50 फीसदी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है। 2019 के चुनाव में भी पार्टी ने यही किया था। पिछली बार लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा से कुछ हफ्ते पहले भाजपा ने 21 मार्च को 164 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईडी bhartiyavaninews@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram