दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 21 हजार से ज्यादा कोरोना केस, 23 लोगों की हुई मौत
- एक्टिव मामलों की संख्या 74 हजार के पार
- प्राइवेट ऑफिस भी बंद करने का आदेश
- वीकली मार्केट को लेकर भी नियम
- राजधानी में नहीं लगेगा लॉकडाउन
दिल्ली में कोरोना से मौत का आंकड़ा रोज़ाना बढ़ता जा रहा है । 11 जनवरी को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक़ दिल्ली में कोरोना से 23 लोगों की मौत हुई है, इससे पहले दो दिन लगातार मरने वालों की संख्या 17 थी । पिछले सिर्फ़ 3 दिनों की ही बात करें तो इन तीन दिनों में कोरोना की वजह से दिल्ली में 57 लोगों की मौत हो चुकी है । जिसके चलते अब कई तरह की और पाबंदियां लगाई गई हैं । दिल्ली सरकार की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक़ दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 21,259 नए कोरोना मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीज़ों की संख्या भी अब 74,881 तक पंहुच गई है ।
दिल्ली में कल हुई DDMA की अहम बैठक में लिए गए फ़ैसलों पर DDMA ने आज एक औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया है, इस आदेश में लिखा गया है कि दिल्ली मे अब सभी प्राइवेट दफ़्तर भी बंद रहेंगे सिर्फ़ ज़रूरी सेवाओं से जुड़े लोग ही दफ़्तर जा सकेंगे । इस दौरान जिन लोगों को छूट दी गई है वो लोग अपने वैलिड आईडी कार्ड दिखाकर ही दफ़्तर जा सकेंगे । इससे पहले DDMA द्वारा दिल्ली के सरकारी दफ़्तर भी बंद किये जा चुके हैं, सरकारी दफ़्तरों में भी ज़रूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही दफ़्तर जाने की छूट दी गई है ।
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी एक ट्वीट के ज़रिए इन फ़ैसलों की जानकरी दी थी, इसके अलावा उपराज्यपाल ने वीकली मार्केट का भी ज़िक्र करते हुए लिखा था कि DDMA की मीटिंग में ये फ़ैसला लिया गया है कि अब हर ज़ोन में रोज़ाना केवल एक ही साप्ताहिक बाजार खोलने की अनुमति होगी । यानी एक ज़ोन में सिर्फ़ एक मार्केट वो भी किसी सुरक्षित जगह पर जहां ज़्यादा भीड़ जमा ना हो ।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है, लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा और हालात काबू में होने पर दिल्ली में जो पाबंदियां लगाई गई हैं, उन्हें भी जल्द ही हटा लिया जाएगा ।।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review