Selection: विद्या के फैकल्टी का नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हुआ चयन

Selection: विद्या के फैकल्टी का नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हुआ चयन

- 10 एवं 50 मीटर एयर पिस्टल इवेंट का गोवा में होगा आयोजन

मेरठ। विद्या इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टीचिंग के सहायक प्रवक्ता एवं विद्या इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडेमी के स्पोर्ट्स ऑफिसर कुमार गंधर्व रस्तोगी का चयन ऑल इंडिया ओपन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2024 के 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर पिस्टल इवेंट में हुआ है। 

इस खेल का आयोजन नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से गोवा में 18 अगस्त से 27 अगस्त तक होगा। इससे पहले कुमार गंधर्व रस्तोगी कई खेलों में पदक प्राप्त कर चुके हैं। गत दिनों नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया में गंधर्व ने 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर पिस्टल इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया। 

वर्तमान समय में गंधर्व विद्या इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडेमी के स्पोर्ट्स ऑफिसर हैं। आगामी 18 अगस्त से गोवा में ऑल इंडिया ओपन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप होगा जिसमें कुमार गंधर्व हिस्सा लेंगे। उनकी उपलब्धि पर विद्या नॉलेज पार्क के प्रबंध निदेशक विशाल जैन सहित सभी पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह विद्या के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ विद्या ग्लोबल स्कूल के प्रिंसिपल विनीत सूद ने बधाई देते हुये उन्हें गोवा में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।  
 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram