वैज्ञानिकों ने ढूंढी कैंसर के बाद एक और जानलेवा बीमारी की वैक्सीन

वैज्ञानिकों ने ढूंढी कैंसर के बाद एक और जानलेवा बीमारी की वैक्सीन

नई दिल्ली। एक बार फिर वैज्ञानिकों ने चमत्कार कर दिखाया है। वैज्ञानिकों ने सबसे घातक बिमारी कैंसर के बाद HIV/AIDS जैसी जानलेवा बीमारी का इलाज भी ढूंढ निकाला है।इजरायल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने एक ऐसी वैक्सीन बनाई है, जिसकी मात्र एक ही खुराक से शरीर में HIV/AIDS वायरस को खत्म किया जा सकेगा।एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ह्यूमन इम्यूनो डेफिशिएंसी वायरस से होने वाली बीमारी एक्वायर्ड इम्यूनो डेफिशिएंसी सिंड्रोम (AIDS) को भी अब खत्म किया जा सकता है। जानकारों के अनुसार यह वायरस चिम्पांजी से इंसान में 20वीं सदी में ट्रांसफर हुआ था।

यह एक यौन रोग है और मरीज के सीमेन, वजाइनल फ्लुइड और खून के संपर्क में आने से फैल सकता है। इस बीमारी पर कई रिसर्च किये गए लेकिन इसका कोई परमानेंट इलाज उपलब्ध नहीं हो पाया।एक रिपोर्ट में बताया गया कि इस वायरस के रोकथाम के लिए वैज्ञानिकों ने जीन एडिटिंग टेक्नोलॉजी की मदद से इस वैक्सीन को बनाया है। बताया गया कि फिलहाल इसका ट्रायल चूहों पर किया गया है। इस वैक्सीन में टाइप बी वाइट ब्लड सेल्स (सफेद रक्त कोशिकाओं) का इस्तेमाल किया गया।

इनसे इम्यून सिस्टम में HIV वायरस से लड़ने वाली एंटीबॉडीज विकसित होती हैं। इस बीमारी से जूझ रहे मरीजों का इम्यून सिस्टम बेहद कमजोर हो जाता है और अपने आप वायरस से लड़ने में सक्षम नहीं होता। रिसर्चर्स की मानें तो इस दवा से बनने वाली एंटीबॉडीज सुरक्षित और शक्तिशाली हैं। यह संक्रामक बीमारियों के अलावा कैंसर और बाकी ऑटोइम्यून बीमारियों से ठीक होने में भी इंसान के काम आ सकती हैं

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram