जानिए शनिवार के दिन बजरंग बली की पूजा से क्यों प्रसन्न होते हैं शनि देव...!

जानिए शनिवार के दिन बजरंग बली की पूजा से क्यों प्रसन्न होते हैं शनि देव...!

शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं लेकिन शनिवार के दिन शनि देव के साथ ही बजरंगबली की भी पूजा करने का महत्व है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो भक्त शनिवार के दिन बजरंगबली की पूजा करते हैं उनसे शनि देव प्रसन्न होते हैं और उन्हें कष्ट नहीं देते इसलिए शनिवार के दिन शनि देव के साथ ही बजरंगबली की भी पूजा जरूर करें।

शनिवारके दिनशनिदेवऔर बजरंगबली की पूजा से जुड़ी पौराणिक कथा...

त्रेतायुग के रामायण काल के समय जब रावण माता सीता का हरण कर लंका ले गए थे, तब प्रभु श्रीराम की आज्ञा पाकर बजरंगबली माता सीता को ढूंढ़ते हुए लंका पहुंचे थे। लंका पहुंचते ही बजरंगबली ने देखा कि रावण ने कारागार में शनि देव को भी बंदी बना रखा है। बजरंगबली ने शनि देव से इसका कारण पूछा, तो पता चला कि रावण ने शनि देव के साथ ही कई अन्य ग्रहों को भी कैद कर रखा था।

बजरंगबली ने शनि देव की मदद की और उन्हें रावण के कैद से मुक्त कराया। इस तरह शनि देव बजरंगबली की मदद से रावण के कैद से मुक्त होकर प्रसन्न हुए। उन्होंने बजरंगबली से कुछ वरदान मांगने को कहा।

तब बजरंगबली ने शनि देव से वरदान मांगा कि, जो भक्त शनिवार के दिन मेरी पूजा करेगा उसे आप कभी कष्ट नहीं देंगे, इसके बाद से ही शनिवार के दिन शनि देव के साथ बजरंगबली की पूजा करने का विधान है। शनि देव की साढ़े साती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए भी शनिवार के दिन बजरंगबली की पूजा जरूर करें।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram